• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों पर पाएं 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर बना हुआ है। इस सेगमेंट में कई सारी अफोर्डेबल एसयूवी कारें मौजूद हैं। मई माह में इस सेगमेंट की कारों पर अच्छे खासे डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 17, 2022 10:20 ist
    info icon
    published onMay 16, 2022 20:22 IST
    last updated onMay 17, 2022 10:20 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • रेनो काइगर कार पर अधिकतम 55,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • महिंद्रा एक्सयूवी300 पर इस माह 46,000 रुपये से ज्यादा के फायदे मिल रहे हैं।
    • टाटा नेक्सन के डीजल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • सभी ऑफर्स की वैधता मई के अंत तक की है।

    यहां देखें सभी मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा

    Maruti Suzuki Vitara Brezza

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

      5,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

      10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      3,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

      18,000 रुपये तक 

    • यह ऑफर्स मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा के सभी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।
    • भारत में विटारा ब्रेज़ा की प्राइस 7.84 लाख रुपये से शुरू होकर 11.49 लाख रुपये तक जाती है।

    टाटा नेक्सन

    Tata Nexon

    ऑफर 

    अमाउंट 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये 

    कुल फायदे 

    20,000 रुपये तक 

    • टाटा अपनी नेक्सन कार के पेट्रोल वेरिएंट के साथ कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं दे रही है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट के साथ 20,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के डीजल वेरिएंट की प्राइस 9.85 लाख रुपये से 13.90 लाख रुपये के बीच है।

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    Honda WR-V

    ऑफर 

    अमाउंट 

    एक्सचेंज बोनस 

      10,000 रुपये 

    लॉयल्टी बोनस 

      5,000 रुपये 

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस 

      7,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये 

    कुल फायदे 

      26,000 रुपये तक 

    • होंडा यह डिस्काउंट ऑफर्स डब्ल्यूआर-वी कार के केवल पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ ही दे रही है।
    • इस गाड़ी की प्राइस 8.88 लाख रुपये से 12.08 लाख रुपये के बीच है।

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    Mahindra XUV300

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

      7,581 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक 

    अतिरिक्त ऑफर्स 

    10,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

    46,581 रुपये तक 

    • यह डिस्काउंट ऑफर्स एक्सयूवी300 के टॉप वेरिएंट डब्यलू8(ओ) के साथ ही मिल रहे हैं।
    • भारत में इस सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की प्राइस 8.41 लाख रुपये से 14.07 लाख रुपये के बीच है।

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र

    Toyota Urban Cruiser

    ऑफर 

    अमाउंट 

    एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस  

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    कुल फायदे 

    20,000 रुपये तक 

    • सब-4 मीटर एसयूवी अर्बन क्रूज़र पर इस माह 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • भारत में इस एसयूवी कार की प्राइस 9.03 लाख रुपये से 11.73  लाख रुपये के बीच है।

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट या रुरल ऑफर  

    10,000 या 5,000 रुपये 

    लॉयल्टी बोनस 

    55,000 रुपये तक 

    • रेनो अपनी काइगर कार पर मई माह में कोई भी नकद डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस नहीं दे रही है, लेकिन इस कार पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट जरूर दिए जा रहे हैं।
    • इस महीने इस सब-4 मीटर एसयूवी कार पर 55,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस प्राप्त किया जा सकता है।
    • रेनो की इस एसयूवी कार के साथ 10,000 रुपये का स्क्रेपेज एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल रहा है।
    • भारत में रेनो काइगर की प्राइस 5.84 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये के बीच है।

    नोट : यह डिस्काउंट ऑफर्स आपके शहर और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में सही जानकारी के लिए हम आपको रेनो की डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है