• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब नई टाटा हैरियर और अल्ट्रोज को खरीद सकेंगे ऑनलाइन, घर पर मिलेगी कार की डिलीवरी

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भी अपना ऑनलाइन सेल्स चेनल ‘क्लिक टू ड्राइव’ शुरू किया है, जिसके तहत अब ग्राहक टाटा की चुनिंदा कारों को ऑनलाइन खरीद सकेगा और उसको कार की डिलीवरी भी घर पर मिल जाएगी। यह सर्विस कंपनी के देशभर में मौजूद 750 से ज्यादा डीलरशिप के जरिए दी जा रही है।

    सोनू
    सोनू
    modified on अप्रैल 13, 2020 19:07 ist
    info icon
    published onApr 13, 2020 19:05 IST
    last updated onApr 13, 2020 19:07 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    • ग्राहक टाटा के ऑनलाइन सेल्स चेनल से कार को बुक करने के साथ-साथ अब खरीद भी सकता है। 
    • टाटा मोटर्स के केवल चुनिंदा मॉडल को ही ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। 

    कुछ समय पहले हुंडई मोटर्स ने ऑनलाइन कार रिटेल प्लेटफार्म शुरू किया था। अब टाटा मोटर्स ने भी अपना ऑनलाइन सेल्स चेनल ‘क्लिक टू ड्राइव’ शुरू किया है, जिसके तहत ग्राहक टाटा की चुनिंदा कारों को ऑनलाइन खरीद सकेगा और उसको कार की डिलीवरी भी घर पर मिल जाएगी। यह सर्विस कंपनी के देशभर में मौजूद 750 से ज्यादा डीलरशिप के जरिए दी जा रही है।

    टाटा की ऑनलाइन कार खरीदने के लिए ग्राहक को सबसे पहले कंपनी के ऑनलाइन रिटेल प्लेटफार्म पर जाना है और फिर इस वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है। इसके बाद आपको अपनी पसंद के हिसाब से टाटा की कार चुननी है, इसके लिए आप वीडियो ब्रोशर की भी मदद ले सकते हैं। कार मॉडल चुनने के बाद आपको वेरिएंट, फ्यूल टायप और कलर का चयन करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी इस प्लेटफार्म पर टाटा की चुनिंदा कारें उपलब्ध हैं, जिनमें टाटा अल्ट्रोल और नई हैरियर शामिल है। ग्राहक ऑनलाइन कार खरीदते समय अल्ट्रोज के साथ उपलब्ध कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : कोरोना से लड़ने के लिए हुंडई ने दी 5 करोड़ की सहायता राशि

    टाटा मोटर्स ऑनलाइन कार खरीदने के साथ-साथ ग्राहकों को कार की होम डिलीवरी की सुविधा भी दे रही है। अगर आप चाहें तो डीलरशिप जाकर भी कार की डिलीवरी ले सकते हैं। ऑनलाइन कार खरीदने के साथ-साथ कंपनी इस प्लेटफार्म के जरिए एक्सचेंज और कोटेशन समेत अन्य कई सर्विस भी मुहैया करा रही है।

    यह भी पढ़ें : अब लॉकडाउन समाप्त होने के बाद करा सकेंगे अपनी कार की सर्विस, ना करें वारंटी खत्म होने की चिंता

    was this article helpful ?

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    ajay kachhawa
    Apr 14, 2020, 8:25:25 PM

    अल्ट्रोज़ मे टर्बो कब तक aayega

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है