• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति सेलेरियो का डिजाइन हुआ लीक, सितंबर तक लॉन्च हो सकती है ये कार

    मारुति सेलेरियो के एक्सटीरियर की डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं जो टेस्टिंग के दौरान ढ़की हुई नज़र आई इस कार में देखने को नहीं मिली थी। इसके बंपर की डिजाइन एकदम नई है और यह कार की नई शेप से मैच करती दिखाई पड़ती है। इस हैचबैक का लुक बॉक्सी नहीं रखा गया है। ऊंचे स्टांस की बजाए अब इसमें स्लोपिंग रूफलाइन मिलती है जिसके चलते इसका लुक ज्यादा मॉडर्न लगता है। नई मारुति सेलेरियो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर इंजन दिए जा सकते हैं। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। नई सेलेरियो कार की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में सेलेरियो की कीमत 4.66 लाख से 5.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 15, 2021 18:35 ist
    info icon
    published onJun 15, 2021 18:35 IST
    last updated onJun 15, 2021 18:35 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट
    • मारुति सेलेरियो के एक्सटीरियर की डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं जो टेस्टिंग के दौरान ढ़की हुई नज़र आई इस कार में देखने को नहीं मिली थी।

    • इसके बंपर की डिजाइन एकदम नई है और यह कार की नई शेप से मैच करती दिखाई पड़ती है।

    • इस हैचबैक का लुक बॉक्सी नहीं रखा गया है। ऊंचे स्टांस की बजाए अब इसमें स्लोपिंग रूफलाइन मिलती है जिसके चलते इसका लुक ज्यादा मॉडर्न लगता है।

    • नई मारुति सेलेरियो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर इंजन दिए जा सकते हैं। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    • इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    • नई सेलेरियो कार की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में सेलेरियो की कीमत 4.66 लाख से 5.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    नई मारुति सुजुकी सेलेरियो की पेटेंट इमेज ऑनलाइन लीक हो गई है। इससे पहले पूरे कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान भी इसके डिजाइन के बारे में काफी जानकारियां सामने आईं थी।   

    सेलेरियो कार का मौजूदा मॉडल ऊंचे और बॉक्सी स्टांस के साथ आता है। वहीं, नई सेलेरियो ज्यादा व्यवस्थित लग रही है। फ्रंट पर इस गाड़ी में ड्रॉपलेट शेप के हेडलैंप्स दिए गए हैं जो काफी पतले हैं। इनके बीच में इलिप्टिकल ग्रिल दी गई है। इसके फ्रंट बंपर का डिजाइन मौजूदा मॉडल के मुकाबले के ज्यादा क्लीन नहीं है। इस कार में नए डिजाइन के एयर डैम दिए गए हैं, साथ ही इसमें फॉग लैंप हाउसिंग पर डिटेलिंग भी देखने को मिलती है।

    कंपनी ने 2021 सेलेरियो कार की रियर साइड पर भी बदलाव किए हैं जिसके चलते यह अब पहले से ज्यादा मॉडर्न लगती है। पीछे की तरफ इसमें छोटे और राउंडेड टेललैंप्स दिए गए हैं। इसकी लोअर रूफलाइन रियर विंडस्क्रीन में जाकर मिल जाती है, वहीं इसका रियर बंपर क्रीज़ एंड्स के साथ ज्यादा शार्प लगता है। तस्वीरों में नज़र आ रही सेलेरियो में नए व्हील दिए गए हैं। अनुमान है कि इसके टॉप वेरिएंट में 14-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।   

    नई जनरेशन की मारुति सेलेरियो के इंटीरियर का लुक फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान है कि इसके इंटीरियर को भी नया अपडेट दिया जाएगा। इसमें मारुति का 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा दिया जा सकता है। टेस्टिंग की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि नई सेलेरियो का साइज़ भी पहले से बड़ा होगा, ऐसे में इसमें मौजूदा मॉडल से ज्यादा केबिन स्पेस मिल सकता है। 

    यह भी पढ़ें : जून में मारुति की ऑल्टो, ईको, सेलेरियो, वैगनआर और स्विफ्ट समेत इन कारों पर पाएं 51,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    इस हैचबैक कार में पहले की तरह ही 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 67 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स मिल सकता है। वैगन आर की तरह इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 पीएस) का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। लेकिन, सीएनजी का ऑप्शन इसमें केवल कम क्षमता वाले इंजन के साथ ही दिया जा सकता है। 

    अनुमान है कि नई मारुति सेलेरियो कार की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में सेलेरियो की कीमत 4.66 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा टियागो, हुंडई सैंट्रो, डैटसन गो और वैगन आर से होगा। कंपनी कुछ समय बाद सेलेरियो एक्स के अपडेटेड वर्जन को भी लॉन्च कर सकती है जिसमें रग्ड अपीयरेंस के लिए अतिरिक्त क्लैडिंग दी जाएगी। भारत में सेकंड जनरेशन की सेलेरियो को सितंबर 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है।  

    यह भी देखें: मारुति सेलेरियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है