• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी की टेस्ट ड्राइव शुरू, जल्द बुकिंग होगी ओपन

    एमजी विंडसर ईवी की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 25, 2024 14:04 ist
    info icon
    published onSep 25, 2024 14:04 IST
    last updated onSep 25, 2024 14:04 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV Test Drives Begin

    हाल ही में एमजी विंडसर ईवी की फुल वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्ट जारी हुई है। यह इलेक्ट्रिक कार बैटरी रेंटल स्कीम और बैटरी पैक समेत दो ऑप्शन में उपलब्ध है। विंडसर ईवी टॉप मॉडल की कीमत 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) तक जाती है। अब कंपनी ने विंडसर इलेक्ट्रिक कार की टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है, जबकि इसकी बुकिंग अक्टूबर से ओपन होगी।

    एमजी विंडसर ईवी में क्या कुछ खास मिलता है, ये हम जानेंगे आगे:

    एमजी विंडसर ईवी: डिजाइन

    MG Windsor EV side

    एमजी विंडसर ईवी में क्रॉसओवर डिजाइन के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, और इल्लुमिनेटेड एमजी लोगो दिया गया है। राइडिंग के लिए 18-इंच व्हील दिए गए हैं, वहीं दरवाजों पर फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट दी गई है जो रोड़ पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच सकती है।

    यह भी पढ़ें: एमजी विंडसर ईवी vs टाटा नेक्सन ईवी vs महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी: प्राइस कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी: केबिन

    MG Windsor EV  dashboard

    एमजी विंडसर ईवी में ऑल-ब्लैक केबिन थीम के साथ चारों ओर कॉन्ट्रास्ट ब्रॉन्ज और गोल्ड हाइलाइट्स दिए गए हैं। इसमें लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड व डोर पेनल पर सॉफ्ट-टच मैटेरियल दिया गया है। विंडसर ईवी में पैनोरमिक ग्लास रूफ दी गई है जिससे इसके केबिन में ज्यादा रोशनी रहती है।

    एमजी विंडसर ईवी: फीचर और सेफ्टी

    MG Windsor EV gets a 15.6-inch touchscreen

    विंडसर ईवी में 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा 9-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम, 256 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए नई एमजी इलेक्ट्रिक कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। एमजी ने इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए हैं।

    एमजी विंडसर ईवी: बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक कार में एक मोटर लगी है, जिसे 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से पावर सप्लाई होती है। इसकी मोटर का पावर आउटपुट 136 पीएस और 200 एनएम है। इसकी फुल चार्ज में एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज 331 किलोमीटर तक है। विंडसर ईवी 45 किलोवॉट तक का डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि इसके साथ 3.3 किलोवॉट और 7.4 किलोवॉट होम चार्जिंग ऑप्शन उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: एमजी विंडसर ईवी एसेंस वेरिएंट Vs एक्साइट वेरिएंट: फोटो कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी: प्राइस और कंपेरिजन

    MG Windsor EV

    , हालांकि इसमें आपको बैटरी रेंटल सर्विस के लिए 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर से हिसाब से अलग से भुगतान करना पड़ता है। अगर आप बैटरी समेत पूरी कार को खरीदना चाहते हैं तो विंडसर ईवी की प्राइस 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई भी इलेक्ट्रिक कार मौजूद नहीं है, हालांकि प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा नेक्सन ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400, और टाटा पंच ईवी से है।

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है