• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी 2021 सेल्स रिपोर्ट: मारुति विटारा ब्रेज़ा रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों का रहा कैसा हाल

    सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में कारों के कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। फरवरी 2021 के सेल्स चार्ट में इस सेगमेंट में 54,000 से ज्यादा व्हीकल्स की बिक्री दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा हमेशा से काफी पॉपुलर सब-4 मीटर एसयूवी कार रही है। वहीं, हुंडई वेन्यू भी कई बार टॉप पोज़िशन हासिल करने में सक्षम रही है। सेल्स चार्ट में यह दोनों ही कारें कई बार पहले या दूसरे नंबर पर रही हैं। फरवरी माह में ब्रेज़ा ने एक बार फिर सेगमेंट में पहली पोज़िशन हासिल की है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई रेनाल्ट काइगर पहले महीने में पांचवे स्थान पर रही है। बीते महीने सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट की किस गाड़ी को कितने बिक्री के आंकड़े मिले, ये जानेंगे यहांः-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 10, 2021 12:12 ist
    info icon
    published onMar 10, 2021 12:12 IST
    last updated onMar 10, 2021 12:12 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में कारों के कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। फरवरी 2021 के सेल्स चार्ट में इस सेगमेंट में 54,000 से ज्यादा व्हीकल्स की बिक्री दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा हमेशा से काफी पॉपुलर सब-4 मीटर एसयूवी कार रही है। वहीं, हुंडई वेन्यू भी कई बार टॉप पोज़िशन हासिल करने में सक्षम रही है। सेल्स चार्ट में यह दोनों ही कारें कई बार पहले या दूसरे नंबर पर रही हैं। फरवरी माह में ब्रेज़ा ने एक बार फिर सेगमेंट में पहली पोज़िशन हासिल की है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई रेनाल्ट काइगर पहले महीने में पांचवे स्थान पर रही है। बीते महीने सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट की किस गाड़ी को कितने बिक्री के आंकड़े मिले, ये जानेंगे यहांः-

     

    फरवरी 2021

    जनवरी  2021

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    मारुति विटारा ब्रेजा

    11585

    10623

    9.05

    21.51

    24.37

    -2.86

    9809

    हुंडई वेन्यू 

    11224

    11779

    -4.71

    20.84

    36.63

    -15.79

    9820

    किया सोनेट 

    7997

    8859

    -9.73

    14.85

    0

    14.85

    7870

    टाटा नेक्सन 

    7929

    8225

    -3.59

    14.72

    13.82

    0.9

    6526

    रेनॉल्ट काइगर 

    3226

    0

    -

    -

    -

    -

    0

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    3174

    4612

    -31.17

    5.89

    8.63

    -2.74

    4103

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 

    3171

    2266

    39.93

    5.88

    13.18

    -7.3

    2617

    निसान मैग्नाइट 

    2991

    3031

    -1.31

    5.55

    0

    5.55

    599

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र 

    2549

    3005

    -15.17

    4.73

    0

    4.73

    1768

    मारुति विटारा ब्रेज़ा फरवरी 2021 माह में सबसे पॉपुलर सब-4 मीटर एसयूवी कार रही है।  इसकी मासिक ग्रोथ में 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, इसके सालाना मार्केट शेयर में करीब 3 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है जिसके चलते इसका वर्तमान मार्केट शेयर 21.51 परसेंट हो गया है। 

    हुंडई की सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी वेन्यू की मासिक ग्रोथ में 5 प्रतिशत की गिरावट हुई है जिसके चलते यह कार सेल्स चार्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। यह सेगमेंट का दूसरा ऐसा मॉडल है जिसकी 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक सकीं। फरवरी माह में कंपनी ब्रेज़ा के मुकाबले इसकी 361 यूनिट्स कम बेचने में सक्षम रही। 

    फरवरी 2021 महीने में किया सोनेट की मासिक ग्रोथ में 10 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2021 माह के मुकाबले पिछले महीने कंपनी इसकी 8000 यूनिट्स कम बेचने में कामयाब रही है। यह गाड़ी 68 यूनिट्स के मार्जिन के साथ पिछले माह के सेल्स चार्ट में तीसरे नंबर पर रही। 

    Kia Sonet

    टाटा नेक्सन 7929 यूनिट्स की बिक्री के साथ फरवरी महीने में चौथी बेस्ट-सेलिंग सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही। इस गाड़ी की मासिक डिमांड 3 परसेंट तक कम हो गई, वहीं सालाना मार्केट शेयर करीब 1 परसेंट तक बढ़ गया।  

    रेनॉल्ट काइगर को मिड-फरवरी में लॉन्च किया गया था। पिछले माह यह पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही। कंपनी फरवरी 2021 महीने में इसकी 3200 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही।  

    सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी300 कार के मासिक सेल्स आंकड़ों में सबसे ज्यादा 31 परसेंट की गिरावट दर्ज गई। महिंद्रा फरवरी में इस कार की केवल 3174 यूनिट्स बेचने में सफल रही।  ऐसा नए पेट्रोल एएमटी वेरिएंट्स लॉन्च होने के बावजूद भी देखने को मिला। 

    फोर्ड की सबकॉम्पेक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट की सेगमेंट में सबसे अच्छी रिकवरी हुई। इसके मासिक सेल्स आंकड़ों में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  फरवरी महीने के सेल्स चार्ट में यह सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। कंपनी पिछले माह इस गाड़ी की 3171 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही जो महिंद्रा एक्सयूवी300 कार से केवल तीन ही कम थी।  

    निसान मैग्नाइट की फरवरी से पहले 35000 से ज्यादा बुकिंग दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले महीने इसकी 3000 से कम यूनिट्स ही बिक सकीं जिसके चलते यह आंठवे नंबर पर आ गई। 

    Nissan Magnite

    फरवरी 2021 के सेल्स चार्ट में सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की टोयोटा अर्बन क्रूज़र  (ब्रेज़ा का रीबैज्ड वर्जन) आखिरी नंबर पर रही।  बीते महीने इस गाड़ी की मासिक ग्रोथ में 15 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी फरवरी महीने में इसकी केवल 2549 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। वहीं, दूसरे सेगमेंट में सेल्स फिगर ज्यादा बेहतर रहे, लेकिन इसने सेगमेंट में कम्पटीशन की लेवल को जरूर हाइलाइट किया। 

    जल्द ही इस सेगमेंट में कई ब्रांड और मॉडल्स भी जुड़ने वाले हैं जिसमें सिट्रोएन और जीप शामिल हैं।   

    यह भी पढ़ें : वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी अक्टूबर 2021 में होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है