• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले लीक हुई मारुति एस-प्रेसो की तस्वीरें, डिजाइन और फीचर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    मारुति सुजुकी इन दिनों नई माइक्रो-एसयूवी एस-प्रेसो पर काम कर रही है। इस बार कार की साफ झलक देखने को मिली है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 30, 2019 12:53 ist
    info icon
    published onSep 09, 2019 12:40 IST
    last updated onSep 30, 2019 12:53 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो को लॉन्च कर दिया है। यह भारत में कंपनी की पहली माइक्रो एसयूवी है जिसकी कीमत ₹ 3.69 लाख से शुरू होती है।    

    मारुति सुजुकी इन दिनों नई माइक्रो-एसयूवी एस-प्रेसो पर काम कर रही है। इसे अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, हालांकि हर बार इसके डिजाइन को छुपाने के लिए इसे अच्छे से कवर किया गया था। लेकिन इस बार कार की साफ झलक देखने को मिली है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

    तस्वीरों पर गौर करें तो इसे बॉक्सी और एसयूवी जैसा लुक देने की कोशिश की गई है, इस मामले में यह मारुति वैगन-आर की याद दिलाती है। हालांकि, इसकी डिज़ाइन कई मामलों में विटारा ब्रेज़ा से मिलती-जुलती है। इसमें आगे की ओर एक पतली फ्रंट ग्रिल, बड़ा मल्टी-सेक्शन एयर डैम और ड्यूल-टोन बम्पर दिया गया है। 

    Maruti Suzuki Future-S

    मारुति एस-प्रेसो में फ्यूचर एस कॉन्सेप्ट की तरह फ्रंट फेंडर के आगे और हेडलैम्प्स के नीचे की तरफ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें (डीआरएल) दी गई हैं। रग्ड लुक देने के लिए कार के बंपर, साइड क्लेडिंग और चौड़े व्हील आर्च पर ब्लैक फिनिश दी गई है। 

    ऐसा माना जा रहा कि कंपनी इसमें बीएस6 मानकों पर आधारित ऑल्टो के10 वाला इंजन दे सकती है। बता दें, ऑल्टो के10 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। मारुति की इस कार में सीएनजी का विकल्प भी मिलेगा। 

    साइज़ की बात करें तो इसकी लंबाई 3565 मिमी, ऊंचाई 1564 मिमी और चौड़ाई 1520 मिमी होगी। वहीं, इसका व्हीलबेस 2380 मिमी होगा। रेनो क्विड की तरह इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी 180 मिमी होगा। लंबाई और चौड़ाई के मामले में यह रेनो क्विड से काफी छोटी है।

     

    मारुति एस-प्रेसो

    रेनो क्विड

    लंबाई 

    3565 मिमी

    3679 मिमी

    चौड़ाई

    1520 मिमी

    1579 मिमी

    ऊंचाई

    1564 मिमी

    1513 मिमी 

    व्हीलबेस

    2380 मिमी

    2422 मिमी

    New Maruti Alto Spied, Gets Renault Kwid-like Styling

    फिलहाल कार के इंटीरियर से जुडी कोई भी तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। परन्तु कुछ दिनों पहले देखी गई कार से यह पता लगाया जा सकता है कि इस में सेमी-सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसे डैशबोर्ड के बीच में फिट किया जाएगा। फ्यूचर एस कॉन्सेप्ट की तरह इस में राउंड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावनाएं कम ही हैं।

    भारतीय कार बाज़ार में मारुति एस-प्रोसो की शुरूआती कीमत चार लाख रुपए के आसपास हो सकती है। इसे मारुति की रेग्यूलर डीलरिशप एरेना के जरिए बेचा जाएगा।

    यह भी पढें : किया सेल्टोस आने के बाद घटी हुंडई क्रेटा की मांग, जानें कैसा रहा सेगमेंट की बाकी कारों का हाल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    P
    puttamaleshaiah k m
    Sep 29, 2019, 9:20:51 PM

    Specify the mileage in city driving conditions

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sanjay kumar sinha
      Sep 7, 2019, 7:51:56 PM

      Looking very nice &good

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sanjay kumar sinha
        Sep 7, 2019, 7:50:19 PM

        I like this modal

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है