• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस आने के बाद घटी हुंडई क्रेटा की मांग, जानें कैसा रहा सेगमेंट की बाकी कारों का हाल

    किया मोटर्स ने सेल्टोस एसयूवी के साथ भारत के कार बाजार में कदम रख दिया है। आकर्षक डिजाइन, दमदार फीचर और आक्रामक कीमत के चलते ग्राहक इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने महज एक महीने में सेगमेंट में 36 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 09, 2019 11:47 ist
    info icon
    published onSep 09, 2019 11:47 IST
    last updated onSep 09, 2019 11:47 IST
    602 Views
    • Write a कमेंट

    सेल्टोस एसयूवी के आने से हुंडई क्रेटा की मांग में कमी आई है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बाकी कारों पर किया सेल्टोस का क्या प्रभाव पड़ा है, ये जानेंगे यहां:-

    कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    अगस्त 2019

    जुलाई 2019

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    किया सेल्टोस

    6236

    0

    -

    36.82

    0

    34.63

    36.82

    हुंडई क्रेटा

    6001

    6585

    -8.86

    35.43

    65.46

    -30.03

    9352

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो

    2862

    2864

    -0.06

    16.89

    22.71

    -5.82

    3870

    रेनो डस्टर

    967

    943

    2.54

    5.7

    3.86

    1.84

    780

    मारुति एस-क्रॉस

    666

    654

    1.83

    3.93

    5.75

    -1.82

    1713

    निसान किक्स

    172

    132

    30.3

    1.01

    0

    1.01

    325

    रेनो कैप्चर

    32

    24

    33.33

    0.18

    2.19

    -2.01

    205

    कुल

    16936

    11178

    51.51

    99.96

    -

    -

    -

    किया सेल्टोस: यह देश में किया मोटर्स की पहली कार है। यह कंपनी के लिए हिट प्रोडक्ट साबित हुई है। इसने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कार हुंडई क्रेटा को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब यह सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। 

    हुंडई क्रेटा: पिछले काफी समय से हुंडई क्रेटा सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी, लेकिन अब यह मुकाम किया सेल्टोस के नाम है। हुंडई क्रेटा बिक्री के मामले में सेगमेंट में दूसरे नंबर पर है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 30 प्रतिशत है। 

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो: महिन्द्रा स्कॉर्पियो की मासिक ग्रोथ 0.06 फीसदी कम हुई है। यह सेगमेंट में बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर है। जुलाई 2019 में इसकी 2864 यूनिट बिकी थी, जो अगस्त में घटकर 2862 यूनिट पर पहुंच गई। 

    रेनो डस्टर: रेनो ने हाल ही में डस्टर का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च किया है, हालांकि इससे कार की बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। जुलाई 2019 में इसकी 943 यूनिट बिकी थी जो अगस्त 2019 में बढ़कर 967 यूनिट पर पहुंच गई। हालांकि अभी भी यह कार 1000 यूनिट का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।

    मारुति एस-क्रॉस: मारुति एस-क्रॉस की मांग 1.83 फीसदी बढ़ी है। जुलाई 2019 में इस कार की 654 यूनिट बिकी थी जो अगस्त 2019 में बढ़कर 666 यूनिट हो गई। 

    निसान किक्स: निसान किक्स की डिमांड में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि इसके बाद भी यह कार 200 यूनिट का आंकड़ा छूने से काफी दूर है। जुलाई 2019 में इसकी 132 यूनिट बिकी थी जो अगस्त 2019 में बढ़कर 172 यूनिट पर पहुंच गई। 

    रेनो कैप्चर: रेनो कैप्चर की मांग सबसे ज्यादा 33.33 फीसदी बढ़ी है। हालांकि यह 100 यूनिट का आंकड़ा छूने से भी काफी दूर है। जुलाई 2019 में इसकी 24 यूनिट बिकी थी, जो अगस्त 2019 में बढ़कर 32 यूनिट पर पहुंच गई।

    यह भी पढें : इसी साल लॉन्च होगा मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा का पेट्रोल वेरिएंट

    was this article helpful ?

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    aklesh singh
    Oct 3, 2019, 4:28:31 PM

    Drove Nissan and Kia found Nissan kicks better

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      keerthiraja sj
      Sep 9, 2019, 12:25:16 AM

      It's all hipe seltos is more costly than creta. Full loaded dct auto cost almost 20lk onroad with some features.

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है