• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति फ्रॉन्क्स ने पार किया 2 लाख यूनिट्स बिक्री का आकंड़ा, 2023 में हुई थी लॉन्च

    फ्रॉन्क्स कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर है और ये हर महीने भारत की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में शुमार होती है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 14, 2024 15:32 ist
    info icon
    published onOct 14, 2024 15:32 IST
    last updated onOct 14, 2024 15:32 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Fronx

    • दिल्ली एनसीआर,मुंबई,कोच्चि और बेंगलुरू है इस सब कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी के टॉप 5 मार्केट 
    • मारुति फ्रॉन्क्स के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की बढ़ी डिमांड 
    • 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक एसी, और हेड्स अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • 6 एयरबैग्स,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और 360 डिग्री जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • 7.52 लाख रुपये से लेकर 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है इसकी कीमत 

    मारुति फ्रॉन्क्स एक सब कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है जिसे अप्रैल 2023 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसका डिजाइन ग्रैंड विटारा से इंस्पायर्ड है और इसमें प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं और ये कई पावरट्रेन ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसलिए अक्टूबर 2024 में मारुति ने ऐलान किया है अब तक फ्रॉन्क्स को 2 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा छू लिया है। 

    लॉन्च होने से 10 महीने के भीतर ही इसे 1 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिल चुका था जबकि अगली 1 लाख यूनिट्स महज 7 महीने में बिक गई थी। मारुति के अनुसार दिल्ली एनसीआर,मुेबई,कोच्चि और बेंगलुरू इसके टॉप 5 मार्केट्स हैं। फ्रॉन्क्स के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की डिमांड भी अब काफी बढ़ गई है। 

    मारुति फ्रॉन्क्स: ओवरव्यू 

    Maruti Fronx Rear

    मारुति फ्रॉन्क्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले, एक वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो एसी। जैसे फीचर्स के साथ 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    Maruti Fronx Cabin

    फ्रॉन्क्स में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं और इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का भी ऑप्शन दिया गया है जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन 

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर 

    90 पीएस

    77.5 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    98.5 एनएम

    148 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    कीमत एवं कंपेरिजन

    भारत में मारुति फ्रॉन्क्स की कीमत 7.52 लाख रुपए से 13.04  लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है, लेकिन यह कई मामलों में सिट्रोएन सी3 और हुंडई एक्सटर को टक्कर देती है। यह हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कारों को भी टक्कर देती है।

    यह भी देखेंः मारुति फ्रॉन्क्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki FRONX पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है