• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए क्रैश टेस्ट नियमों के अनुरूप अपडेट हुई मारुति सुजुकी ईको, कीमत में भी हुई बढ़ोतरी

    मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर कार ईको को नए क्रैश टेस्ट नियमों के अनुरूप अपडेट कर दिया है, जिसके चलते गाड़ी की कीमत थोड़ी बढ़ गई है। इसकी नई कीमत 3.61 लाख रुपये से 6.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 22, 2019 15:58 ist
    info icon
    published onOct 22, 2019 15:56 IST
    last updated onOct 22, 2019 15:58 IST
    859 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर कार ईको को नए क्रैश टेस्ट नियमों के अनुरूप अपडेट कर दिया है, जिसके चलते गाड़ी की कीमत थोड़ी बढ़ गई है। पहले इसकी कीमत 3.52 लाख रुपये से 6.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच थी, अब इसकी प्राइस 3.61 लाख रुपये से 6.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो गई है।

    देश में नए क्रैश टेस्ट एक अक्टूबर 2019 से लागू हो चुके हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसके बॉडी स्ट्रक्चर में थोड़े बदलाव किए हैं। इससे पहले एक अप्रैल 2019 को नए सेफ्टी नॉर्म्स लागू किए थे, जिसके चलते हर फोर व्हीलर गाड़ी में ड्राइवर एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), रियर पार्किंग सेंसर और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स को अनिवार्य किया गया था। इस कारण कंपनी को  जिप्सी और ओमनी जैसी गाड़ियां बंद करनी पड़ी थी।

    मारुति सुजुकी ईको फिलहाल बीएस4 नॉर्म्स वाले पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ आती है। कंपनी का ईको को नया अपडेट देना साफ ज़ाहिर करता है कि भारत में इसकी बिक्री आगे भी जारी रहेगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी आने वाले समय में इस वैन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर सकती है। बता दें कि देश में बीएस6 नॉर्म्स एक अप्रैल 2020 से लागू होंगे। नए नॉर्म्स पर अपग्रेड होने के बाद मारुति ईको की कीमत में और भी इजाफा होगा। 

    यह भी पढें : पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई मारुति सुजुकी ईको, अब मिलेंगे ये काम के सेफ्टी फीचर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Eeco पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    anjani
    Jan 21, 2020, 11:34:14 PM

    When will we expect the eeco with bs6 engine..

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      vasant kumar
      Oct 22, 2019, 2:40:42 PM

      Power steering is available in 2020

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on मारुति सुजुकी ईको

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग मिनीवैन कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है