• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई मारुति सुजुकी ईको, अब मिलेंगे ये काम के सेफ्टी फीचर

    नए फीचर जुड़ने के साथ ही कार की कीमतों में भी थोड़ा इजाफा हुआ है

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 02, 2019 12:49 ist
    info icon
    published onApr 02, 2019 12:49 IST
    last updated onApr 02, 2019 12:49 IST
    156 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने ईको में कुछ सेफ्टी फीचर जोड़कर कार को अपडेट किया है। नए सुरक्षा मापदंडो पर कार को खरा उतारने के लिए ये सेफ्टी फीचर अपडेट किए गए हैं। । अब कार की कीमत 3.52 लाख रुपए से 4.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) के बीच हो गई है।

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    5-सीटर स्टैंडर्ड

    3.37 लाख रुपए

    3.52 लाख रुपए

    5-सीटर स्टैंडर्ड सीएनजी

    4.10 लाख रुपए

    4.25 लाख रुपए

    5-सीटर एसी

    3.70 लाख रुपए

    3.92 लाख रुपए

    5-सीटर एसी सीएनजी

    4.43 लाख रुपए

    4.65 लाख रुपए

    7-सीटर स्टैंडर्ड

    3.57 लाख रुपए

    3.80 लाख रुपए

    ईको में अब ड्राइवर एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्राइवर व को-ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। ईको को निजी और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। कंपनी ने इसका टूर वर्जन भी पेश किया है। इस वर्जन में स्पीड अलर्ट सिस्टम की जगह स्पीड लिमिटर फीचर दिया गया है।

    मारुति ईको के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह अब भी 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इस में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। ईको को पेट्रोल और सीएनजी पर चलाया जा सकता है। पेट्रोल से चलाने पर इससे 15.37 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त होता है। वहीं सीएनजी पर यह 21.94 का माइलेज देती है। पेट्रोल से चलाने पर इसका इंजन क्रमश: 73 पीएस पावर और 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी से चलने पर इससे 63 पीएस की पावर और 85 एनएम का टॉर्क मिलता है।

    ईको की वेरिएंट लिस्ट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह 5-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध है। केवल 5-सीटर वेरिएंट में ही एसी का फीचर दिया गया है। इन बदलाव को देखते हुए कहा जा सकता है कि ईको अक्टूबर 2019 तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके बाद कार को क्रैश टेस्ट मापदंड पर खरा उतरना होगा। चूंकि ईको एक वैन है इसलिए भारतीय बाज़ार में सीधे तौर पर इसके मुकाबले में कोई कार मौजूद नहीं है। मारुति की ओमनी और डेटसन गो प्लस भी इसी प्राइस ब्रेकेट में कुछ ऐसे ही फीचर के साथ आती है।

    यह भी पढें : पहले से सस्ती और सुरक्षित हुई रेनो कैप्चर, नई कीमत 9.5 लाख से शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Eeco पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    K
    kaptan singh
    Feb 5, 2022, 7:21:27 AM

    Ecco me 7 seter cng Rc par चड कर आती हैं क्या

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rohit kumar
      May 24, 2021, 10:47:03 AM

      I Want Purchase Eceo 7-seater Standard

      और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      2
      R
      rohit kumar
      May 24, 2021, 10:47:47 AM

      Please Contact me

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        r
        rajendra pareek
        Jul 20, 2020, 4:57:16 PM

        Nice, I like it

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग मिनीवैन कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है