• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सेलेरियो होगी सितंबर में लॉन्च,जानिए क्या कुछ अपडेट्स दिए गए हैं इसे

    जनरेशन अपडेट मिलने के बावजूद भी मारुति की ओर से इस अपकमिंग नई हैचबैक की प्राइस में ज्यादा बढ़ाए जाने के आसार काफी कम है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 09, 2021 12:29 ist
    info icon
    published onAug 09, 2021 12:29 IST
    last updated onAug 09, 2021 12:29 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सेलेरियो को साल 2014 में लॉन्च किया गया था और इन 7 सालों में इस कार को कंपनी ने एक बार भी जनरेशन अपडेट नहीं दिया है। काफी बार मारुति सेलेरियो के न्यू जनरेशन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जाता रहा है। यहां तक कि इस कार की बिना कवर वाली फोटोज भी सामने आ चुकी है। अपकमिंग सेकंड जनरेशन मारुति ​सेलेरियो में क्या कुछ हुए हैं बदलाव इस बारे में आप जानेंगे आगे:

    1) लुक्स में क्या हुए बदलाव 

    सेलेरियो का फर्स्ट जनरेशन मॉडल स्कवायर शेप का है जबकि सेकंड जनरेशन सेलेरियो राउंड शेप के डिजाइन के साथ आएगी। ऐसे में अब इस कार में बॉक्सी शेप डिजाइन नजर नहीं आएगा। 

    2) साइज में पहले से होगी बड़ी 

    नई सेलेरियो के ​साइज के बारे में सटीक अंदाजा तो हमें भी नहीं है मगर कुछ फोटोज के जरिए ये बात सामने आई है कि इसका साइज पहले से बड़ा होगा। ऐसे में साइज बड़ा होने से इसमें ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा। वैसे इसके मौजूदा मॉडल में भी स्पेस की कोई कमी नहीं है। 

    3) वैगन आर वाले दिए जाएंगे इंजन ऑप्शंस

    अनुमान है कि अपकमिंग सेलेरियो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलना जारी रह सकता है। यह इंजन 67 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। इसके अलावा इसमें वैगन आर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। इस कार में सीएनजी का ऑप्शन कम पावरफुल इंजन के साथ दिया जा सकता है। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

    4) पहले से ज्यादा मिलेंगे फीचर्स

    इंजन की तरह इस कार में फीचर्स भी मारुति वैगन आर से लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ​इसमें स्विफ्ट से ऑटोमैटिक एसी और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

    5) कीमत में नहीं होगी ज्यादा बढ़ोतरी

    1.0 लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स की प्राइस 10 से 15 हजार रुपये बढ़ने के आसार हैं। तो वहीं 1.2 लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स की प्राइस 35 हजार रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Celerio पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    S
    salig ram chauhan
    Sep 29, 2021, 12:33:17 PM

    expected launch date

      जवाब
      Write a Reply
      1
      T
      tapan
      Aug 9, 2021, 9:39:10 PM

      please mention car dimention

        जवाब
        Write a Reply
        1
        V
        vishwa mitra pandey
        Aug 9, 2021, 5:39:34 PM

        एक बहुत अच्छी कार दिख रही है।

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है