• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अरीना जुलाई 2024 कार डिस्काउंट ऑफर्स: ऑल्टो के10,वैगन आर,सेलेरियो,ब्रेजा जैसी कारों पर इस महीने पाएं 63,500 रुपये तक की छूट

    मारुति ने अपने अरीना लाइनअप की कारों पर दिए जा रहे ऑफर्स को अपडेट किया है जिसमें अर्टिगा शामिल नहीं है और ये ऑफर्स केवल 31 जुलाई 2024 तक के लिए लागू रहेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 19, 2024 16:33 ist
    info icon
    published onJul 19, 2024 16:33 IST
    last updated onJul 19, 2024 16:33 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट
    • मारुति वैगन आर पर सबसे ज्यादा 63,500 रुपये का दिया जा रहा है डिस्काउंट
    • मारुति ऑल्टो के10 पर 63,100 रुपये की बचत का दिया जा रहा है मौका
    • 7 साल से कम पुरानी स्विफ्ट और वैगन आर पर कंपनी कर रही एडिशनल एक्सचेंज बोनस की भी पेशकश 
    • नई स्विफ्ट पर 17,100 रुपये तक का ​दिया जा रहा है डिस्काउंट

    पहले की तरह नए ऑफर्स के तहत कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। आगे जानिए मॉडल अनुसार दिए जा रहे डिस्काउंट के बारे में:

    अल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    45,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,100

    कुल फायदे

    63,100

    • उपर बताए गए डिस्काउंट इसके फुल लोडेड वीएक्सआई+एएमटी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। 
    • यदि आप इसका वीएक्सआई एएमटी वेरिएंट लेते हैं तो इसपर 2000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा वहीं बाकी ऑफर्स के कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
    • इसके मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 और 30,000 रुपये तक का ही डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इसके सभी वेरिएंट्स पर समान एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
    • मारुति ऑल्टो के10 कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से लेकर 5.96 लाख रुपये के बीच है। 

    एस प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    40,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,100

    कुल फायदे

    58,100

    • इस टेबल में बताए गए ऑफर्स मारुति एस प्रेसो के एएमटी वेरिएंट्स के लिए लागू है। 
    • इसके मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • यदि आप इसका लोअर वेरिएंट स्टैंडर्ड और एलएक्सआई लेते हैं तो इनपर 33,000 रुपये तक का ही कैश डिस्काउंट मिलेगा जबकि बाकी ऑफर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
    • मारुति एस प्रेसो कार की कीमत 4.26 लाख रुपये से लेकर 6.12 लाख रुपये के बीच है। 

    वैगन आर

    Maruti Wagon R
     

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    40,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    एडिशनल एक्सचेंज बोनस (< 7 साल)

    5,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,500

    कुल फायदे

    63,500

    • मारुति वैगन आर के दोनों इंजन ऑप्शंस के एएमटी वेरिएंट्स पर लागू ​हैं ये ऑफर्स। इसके मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर क्रमश: 35,000 और 30,000 रुपये का दिया जा रहा है कैश डिस्काउंट।
    • सभी वेरिएंट्स पर समान एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट की करी जा रही है पेशकश
    • यदि आपके पास 7 साल से कम पुरानी वैगन आर है तो उसपर पा सकते हैं 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
    • मारुति वैगन आर कार की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.37 लाख रुपये के बीच है। 

    सेलेरियो 

    Maruti Celerio

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    40,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,100

    कुल फायदे

    58,100

    • उपर बताए गए ऑफर्स इसके टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ एएमटी के लिए उपलब्ध है। 
    • सेलेरियो के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर कंपनी 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। 
    • यदि आप इसका मिड वेरिएंट वीएक्सआई एएमटी लेते हैं तो इसपर आपको केवल 2000 रुपये तक का ही कैश डिस्काउंट मिलेगा जबकि बाकी ऑफर्स यथावत हैं। 
    • इस हर वेरिएंट्स पर समान कॉर्पोरेट और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 
    • मारुति सेलेरियो कार की कीमत 5.37 लाख रुपये से लेकर 7.09 लाख रुपये के बीच है। 

    इको 

    Maruti Eeco

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100

    कुल फायदे

    37,100

    • मारुति की इस बेसिक एमपीवी कार के पेट्रोल वेरिंएटस पर इन ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। 
    • इसके सीएनजी वेरिएंट्स पर केवल 10,000 रुपये तक का ही कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इसके सभी वेरिएंट्स पर समान एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। 
    • मारुति इको कार की कीमत 5.32 लाख रुपये से लेकर 6.58 लाख रुपये के बीच है। 

    मारुति स्विफ्ट

    Old-generation Maruti Swift

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    एडिशनल एक्सचेंज बोनस (< 7 साल)

    5,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100

    कुल फायदे

    42,100

    • मारुति स्विफ्ट के पुराने जनरेशन मॉडल पर भी स्टॉक खत्म होने तक ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। 
    • इसके एएमटी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट,मैनुअल वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट और सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • इसके सभी वेरिएंट्स पर 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7 साल से कम पुराने मॉडल 5000 रुपये तक का एडिशनल एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 
    • इसके सभी वेरिएंट्स पर कंपनी कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। 
    • 18,400 रुपये अतिरिक्त खर्च कर कस्टमर स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन भी ले सकते हैं। 
    • पुरानी जनरेशन मारुति स्विफ्ट की कीमत 6.24 लाख रुपये से लेकर 9.14 लाख रुपये के बीच है। 

    स्विफ्ट 2024

    Swift 2024

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

     15,000

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

     2,100

    कुल फायदे

    17,100

    • न्यू मारुति स्विफ्ट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा और कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 
    • कस्टमर्स को इसके मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स पर 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस के साथ 2100 रुपये के कॉर्पोरेट बोनस का भी फायदा ​दिया जाएगा। 
    • नई मारुति स्विफ्ट कार की कीमत 49 लाख रुपये से लेकर 9.60 लाख रुपये के बीच है। 

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    15,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    कुल फायदे

    30,000

     

    • इस सब 4 मीटर सेडान के सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। 
    • इसके ​सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 

    • डिजायर पर कंपनी कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी नहीं दे रही है। 

    • मारुति डिजायर कार की कीमत 6.57 लाख रुपये से लेकर 9.39 लाख रुपये के बीच है। 

    ब्रेजा

    Maruti Brezza

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    27,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    कुल फायदे

    42,000

    • इस सब4 मीटर एसयूवी के एलएएक्सआई अर्बानो एडिशन पर 27,000 रुपये का कैश डिस्कांउट दिया जा रहा है। इसके वीएक्सआई अर्बानो एडिशन पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट जबकि जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इसके सभी वेरिएंट्स पर समान एक्सचेंज बोनस दिए जा रहे हैं। 

    • इसके सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 

    • मारुति​ ब्रेजा कार की कीमत 8.34 लाख रुपये से लेकर 14.14 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच है। 

    नोट: ये ऑफर्स आपकी लोकेशन और चुने गए वेरिएंट के अनुसार अलग हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति अरीना डीलरशिप से संपर्क करें। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है