• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने मारुति की एरीना कारों पर पाएं 38,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    मारुति अपने एरीना लाइनअप के मॉडल्स पर मई में 38,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस लिस्ट में सीएनजी वेरिएंट्स और हाल ही में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट अर्टिगा शामिल नहीं है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 11, 2022 11:02 ist
    info icon
    published onMay 11, 2022 11:02 IST
    last updated onMay 11, 2022 11:02 IST
    5.1K Views
    • Write a कमेंट

    • वैगन आर पर अधिकतम 38,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। 
    • सेलेरियो पर 33,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 
    • इस महीने एस-प्रेसो और ईको पर 28,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • सभी डिस्काउंट ऑफर्स मई 2022 तक मान्य हैं। 

    मारुति अपने एरीना लाइनअप के मॉडल्स पर मई में 38,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस लिस्ट में सीएनजी वेरिएंट्स और हाल ही में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट अर्टिगा शामिल नहीं है।   

    यहां देखें सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    ऑल्टो 

    Maruti Suzuki Alto

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    8,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    21,000 रुपये  तक 

    • मारुति अपनी ऑल्टो के बेस वेरिएंट स्टैंडर्ड (ओ) को छोड़कर सभी पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ यह डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। 
    • भारत में इस एंट्री लेवल हैचबैक कार की प्राइस 3.39 लाख रुपये से 5.03 लाख रुपये के बीच है। 

    एस-प्रेसो 

    Maruti Suzuki S-Presso

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    28,000 रुपये  तक 

    • यह ऑफर्स एस-प्रेसो के केवल पेट्रोल एमटी वेरिएंट पर ही मान्य हैं।
    • मारुति एस-प्रेसो की कीमत 4 लाख रुपये से 5.64 लाख रुपये के बीच है।

    ईको

    Maruti Suzuki Eeco

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    28,000 रुपये  तक 

    • ऊपर बताए ऑफर्स ईको के पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ ही दिए जा रहे हैं। 
    • इस एमपीवी कार की प्राइस 4.63 लाख रुपये से शुरू होकर 5.94 लाख रुपये तक जाती है।  

    सेलेरियो

    Maruti Suzuki Celerio

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    33,000 रुपये  तक 

    • सेलेरियो के सभी पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ यह डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  
    • इस कॉम्पेक्ट हैचबैक की प्राइस 5.25 लाख रुपये से 7 लाख रुपये के बीच है। 

    वैगन आर 

    Maruti Suzuki Wagon R

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    38,000 रुपये  तक 

    • यह फायदे वैगन-आर के केवल 1-लीटर वेरिएंट्स के साथ ही मिल रहे हैं। 
    • यदि आप इसके 1.2-लीटर वेरिएंट्स को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो कंपनी इस पर ऊपर वाले एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही दे रही है, लेकिन इस पर नकद डिस्काउंट 5,000 रुपये का दिया जा रहा है। 
    • मारुति की इस हैचबैक कार की प्राइस 5.48 लाख रुपये से 7.20 लाख रुपये के बीच है। 

    स्विफ्ट

    Maruti Suzuki Swift

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    8,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    21,000 रुपये  तक 

    • यह ऑफर्स स्विफ्ट कार के मैनुअल वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं। 
    • भारत में मारुति स्विफ्ट की प्राइस 5.92 लाख रुपये से 8.85 लाख रुपये के बीच है। 

    डिज़ायर 

    Maruti Suzuki Dzire

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    23,000 रुपये  तक 

    • यह सभी ऑफर्स डिज़ायर के एमटी वेरिएंट्स के साथ मिल रहे हैं। 
    • मारुति की इस सब-4 मीटर सेडान कार की प्राइस 6.24 लाख रुपये से 9.18 लाख रुपये के बीच है। 

    विटारा ब्रेज़ा

    Maruti Suzuki Vitara Brezza

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    5,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    18,000 रुपये  तक 

    • यह ऑफर्स विटारा ब्रेज़ा के सभी वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं। 
    • इस सब-4 मीटर एसयूवी कार की प्राइस 7.84 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये के बीच है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऊपर बताए सभी ऑफर्स और फायदे राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में सही जानकारी के लिए हम आपको नज़दीकी एरीना डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है