• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने एक साल में 20 लाख व्हीकल्स तैयार करने का बनाया रिकॉर्ड

    मारुति अर्टिगा कंपनी की  2000000वी कार रही जो बनकर हरियाणा के मानेसर प्लांट से निकली।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 17, 2024 19:18 ist
    info icon
    published onDec 17, 2024 19:18 IST
    last updated onDec 17, 2024 19:18 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति बलेनो,फ्रॉन्क्स,अर्टिगा,वैगन आर और ब्रेजा की 2024 में हुई सबसे ज्यादा मैन्यूफैक्चरिग 
    • 20 लाख यूनिट्स में से करीब 60 प्रतिशत कारें कंपनी के मानेसर स्थित प्लांट में हुए मैन्यूफैक्चरर
    • भारत में मारुति के हरियाणा के दो और गुजरात में एक प्लांट समेत 3 प्लांट है मौजूद 
    • मौजूदा समय में इन तीनों प्लांट्स की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी है 23.5 लाख यूनिट्स 

    भारत की सबसे बड़ी ऑटोमेकर मारुति सुजुकी ने एक कैलेंडर ईयर में 20 लाख व्हीकल्स तैयार करने का रिकॉर्ड बनाया है। मारुति ने अक्टूबर 2006 में मानेसर प्लांट में कार मैन्यूफैक्चरिंग शुरू की थी और ऐसा पहली बार हुआ है कंपनी ने अपने इतिहास में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 

    इस उपलब्धि का विश्लेषण

    2024 में मैन्यूफैक्चर हुई कुल 20 लाख कारों में से करीब 60 प्रतिशत कारों की मैन्यूफैक्चरिंग हरियाणा में हुई जबकि 40 प्रतिशत की मैन्यूफैक्चरिंग गुजरात में हुई। कैलेंडर ईयर 2024 में मारुति बलेनो,फ्रॉन्क्स,अर्टिगा,वैगन आर और ब्रेजा सबसे ज्यादा मैन्यूफैक्चर हुई। 

    Maruti Suzuki logo

    इस उपलब्धि पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी टेक्यूची ने कहा  “ 2 मिलियन मैन्यूफैक्चरिंग का मील का पत्थर भारत की मैन्यूफैक्चरिंग की क्षमता और 'मेक इन इंडिया' पहल के प्रति हमारे समर्पण का प्रमाण है।  यह उपलब्धि हमारे सप्लायर और डीलर पार्टनर्स के साथ, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, राष्ट्र निर्माण का समर्थन करने और भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग को आत्मनिर्भर और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम अपने ग्राहकों, कर्मचारियों और वेल्यू चेन पार्टनर्स को उनके निरंतर समर्थन और इस ऐतिहासिक यात्रा का अभिन्न अंग बनने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

    भारत में मारुति के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स

    Maruti Wagon R

    मारुति के भारत में तीन मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स मौजूद है जिनमें से दो हरियाणा के मानेसर और गुरूग्राम और एक गुजरात के हंसलपुर में स्थित है। कंपनी का मानेसर प्लांट 600 एकड़ में बना है जहां घरेलु और अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए कारें बनती है। मानेसर में तैयार होने वाली कारें लैटिन अमेरिका,मिडिल ईस्ट,अफ्रीका और पड़ोसी एशियाई देशों में एक्सपोर्ट होती है। मौजूदा समय में इन तीनों प्लांट्स में एक साल में 23 लाख यूनिट्स कारें तैयार करने की क्षमता है। 

    कंपनी 2025 से ​हरियाणा के खरखोदा में भी एक प्लांट तैयार करने की तैयारी कर रही है। जैसे ही यहां काम शुरू होता है तो इस प्लांट में एक साल में 10 लाख यूनिट्स कारें तैयार हो जाएंगी। बता दें कि मारुति अपने गुजरात प्लांट में भी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें तैयार करेगी। 

    मारुति की अपकमिंग कारें 

    Maruti Suzuki eVX

    मररुति के इस समय भारत में 17 मॉडल्स मौजूद है जिनमें से 9 अरीना लाइनअप के हैं तो वहीं 8 नेक्सा डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचे जाते हैं। 2031 तक कंपनी के इंडिया पोर्टफोलियो में 18 से 28 मॉडल्स होंगे जिनमें इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल होंगी और सबसे पहले ईवीएक्स एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन को उतारा जाएगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है