• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए vs स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस : कौनसी एसयूवी के टॉप वेरिएंट को खरीदना है बेहतर ऑप्शन, जानिए यहां

    नए महिंद्रा रेवएक्स ए वेरिएंट की कीमत स्कोडा कायलाक कार के प्रेस्टीज वेरिएंट से ज्यादा है, अब सवाल यह उठता है कि क्या इसकी ज्यादा कीमत वाजिब है? जानते हैं इसके बारे में आगे :-  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 14, 2025 13:02 ist
    info icon
    published onJul 14, 2025 13:02 IST
    last updated onJul 14, 2025 13:02 IST
    144 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में महिंद्रा ने रेवएक्स ए समेत कई नए वेरिएंट की लॉन्चिंग के साथ अपने एक्सयूवी 3एक्सओ लाइनअप का विस्तार किया है। यह एक्सयूवी 3एक्सओ लाइनअप का सबसे सस्ता वेरिएंट है जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन (130 पीएस) दिया गया है। जबकि, स्कोडा कायलाक का सिग्नेचर प्लस वेरिएंट पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सबसे ज्यादा फीचर लोडेड ऑप्शन है। 

    यहां हमनें दोनों कारों के टॉप वेरिएंट का कंपेरिजन किया है तो चलिए जानते हैं कौनसे वेरिएंट को खरीदना है बेहतर ऑप्शन :- 

    कीमत 

    मॉडल

    कीमत (एक्स-शोरूम)  

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए 

    11.80 लाख रुपये से 13 लाख रुपये

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस एटी 

    11.25 लाख रुपये से 12.35 लाख रुपये

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस ऑटोमेटिक वेरिएंट से 65,000 रुपये कम है। इन दोनों वेरिएंट के साथ मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस भी दी गई है। इनके बीच अंतर 55,000 रुपये का है, जिससे स्कोडा कायलाक गाड़ी एक्सयूवी 3एक्सओ के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन साबित होती है। 

    साइज 

    Mahindra XUV 3XO RevX A

    Skoda Kylaq

     

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    स्कोडा कायलाक 

    अंतर 

    लंबाई 

    3990 मिलीमीटर 

    3995 मिलीमीटर

    -5 मिलीमीटर

    चौड़ाई 

    1821 मिलीमीटर 

    1783 मिलीमीटर

    +38 मिलीमीटर

    ऊंचाई 

    1647 मिलीमीटर (रूफ रेल्स के साथ) 

    1619 मिलीमीटर (रूफ रेल्स के साथ

    +28 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2600 मिलीमीटर

    2566 मिलीमीटर

    +34 मिलीमीटर

    बूट स्पेस 

    364 लीटर

    360 लीटर

    4 लीटर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और कायलाक की सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में करीबी टक्कर है। कायलाक एसयूवी 5 मिलीमीटर ज्यादा लंबी है, जबकि एक्सयूवी 3एक्सओ के व्हीलबेस का साइज 34 मिलीमीटर ज्यादा है जिससे इसके केबिन में ज्यादा बेहतर स्पेस मिल पाती है। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ज्यादा चौड़ी और ऊंची कार है जिसके चलते यह अच्छी रोड प्रजेंस देती है। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी में 364 लीटर की बूट स्पेस मिलती है जो कि कायलाक एसयूवी से 4 लीटर ज्यादा है।  

    इंजन व ट्रांसमिशन ऑप्शन

    मॉडल 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए  

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस  

    इंजन 

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन  

    पावर 

    130 पीएस 

    115 पीएस

    टॉर्क 

    230 एनएम

    178 एनएम

    ट्रांसमिशन  

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी 

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी 

    स्कोडा कायलाक एसयूवी के मुकाबले महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ कार ज्यादा पावर आउटपुट देती है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कायलाक कार के 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115 पीएस/178 एनएम) के मुकाबले 15 पीएस की ज्यादा पावर और 52 एनएम का ज्यादा टॉर्क देता है। इन दोनों कारों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। 

    फीचर

    Mahindra XUV 3XO RevX A

    Skoda Kylaq

    फीचर 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए 

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस  

    एक्सटीरियर 

     

    • डुअल-पॉड ऑटोमेटिक प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट

    • एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेललाइट

    • 16-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स

    • रूफ रेल्स

    • रूफ-माउंटेड स्पॉइलर

    • ऑटोमेटिक फंक्शन के साथ एलईडी हेडलाइट

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी टेललाइट

    • कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट एलईडी फॉग लैंप्स

    • 16-इंच अलॉय व्हील्स

    • शार्क फिन एंटीना

    • रूफ रेल्स

    • बॉडी कलर्ड ओआरवीएम और डोर हैंडल

    इंटीरियर

    • ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर

    • स्टोरेज स्पेस के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    • कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • सभी पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    • फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट स्टोरेज

    • कूल्ड ग्लवबॉक्स

    • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें

    • कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    कंफर्ट 

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी

    • क्रूज कंट्रोल

    • कीलेस एंट्री

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • ड्राइवर के लिए 1-टच ऑटो डाउन के साथ सभी चारों पावर विंडो

    • 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • ऑटो एसी

    • आगे और पीछे यूएसबी टाइप-सी फोन चार्जिंग पोर्ट

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    • क्रूज कंट्रोल

    • वन-टच ड्राइवर-साइड विंडो ऑटो अप/डाउन

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम)

    इंफोटेनमेंट  

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 6 स्पीकर

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 

    • 10.1-इंच टचस्क्रीन 

    • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले 

    सेफ्टी 

    • 6 एयरबैग

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) 
      रियर डिफॉगर

    • 6 एयरबैग

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • हिल होल्ड

    • रियर व्यू कैमरा पार्किंग सेंसर

    • रियर डिफॉगर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए और स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस वेरिएंट का केबिन फीचर लोडेड है। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी में बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। इस एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    सुरक्षा के लिए दोनों एसयूवी कार में छह एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    निष्कर्ष : 

    Mahindra XUV 3XO RevX A

    Skoda Kylaq

    भले ही महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स ए की कीमत ज्यादा है, लेकिन इसमें ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन, फीचर लोडेड केबिन, और पैनोरमिक सनरूफ और दो बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। यदि आप गाड़ी में अतिरिक्त परफॉरमेंस के साथ-साथ फीचर लोडेड केबिन चाहते हैं तो इसकी ज्यादा कीमत बिलकुल वाजिब ठहरती है।  

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर प्लस वेरिएंट में सभी काम के फीचर दिए गए हैं और यह गाड़ी काफी सस्ती भी है जिसके चलते यह अच्छी वैल्यू फॉर मनी कार साबित होती है। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप ज्यादा फीचर और अच्छी परफॉरमेंस वाली कार चाहते हैं, या फिर कोई सस्ती कार की तलाश कर रहे हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    V
    vijay arora
    Sep 17, 2025, 12:54:47 PM

    I would prefer the SKODA experience as I have owned a Skoda for 10 years. But would like to compare with Sonet and MG Astor also

      जवाब
      Write a Reply
      1
      N
      narayanan
      Jul 14, 2025, 10:12:40 AM

      There are numerous features and the XUV 3×0 is a good vehicle.What affects demand is the poor service credentials of Mahendra.Like Tata , Mahendra too has an below average service.

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है