• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार को पैनोरमिक सनरूफ लगाकर किया गया मॉडिफाय, जानिए कितना खर्चीला है ये प्रोसेस

    थार में सॉफ्ट और हार्ड टॉप वेरिएंट्स का ऑप्शन दिया गया है और यदि आप थोड़ी हवा खाना चाहते हैं तो हम आपको इसका सॉफ्ट टॉप वर्जन लेने की सलाह देंगे

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 25, 2022 13:23 ist
    info icon
    published onNov 25, 2022 13:23 IST
    last updated onNov 25, 2022 13:23 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा थार में मॉडिफिकेशन के काफी स्कोप नजर आते हैं और इस बीच पैसा कहीं आड़े नहीं आता है। आप चाहे तो इसको और ज्यादा बेहतर ऑफ रोडिंग एसयूवी के तौर पर तैयार करा सकते हैं। इसके विपरीत कुछ कस्टमर्स इसमें दूसरी कारों में मिलने वाले कुछ एक्सट्रा फीचर्स भी लगवाते हैं जो इसमें नहीं दिए गए हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन थार ओनर ने एक अलग ही एप्रोच अपनाई है जहां चंडीगढ़ बेस्ड रेवहैड्स ने थार में पैनोरमिक सनरूफ लगाकर दी है। 

    केबिन में खुलेपन का अहसास कराने के लिए और उसे ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए पैनोरमिक सनरूफ के फीचर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं की इंडियन कस्टमर्स पैनोरमिक सनरूफ के फीचर को काफी पसंद करते हैं, जबकि महिंद्रा थार तो एक ऐसी कार है जिसके सॉफ्ट टॉप और हार्ड टॉप दोनों ही वर्जन में पूरी की पूरी रूफ हटाई जा सकती है। 

    ऐसे में अब सवाल ये उठता कि इस थार ओनर को फिर इस तरह के मॉडिफिकेशन कि आखिर जरूरत क्यों पड़ी?

    महिंद्रा थार रिमूवेबल रूफ 

    जिसे हटाना ज्यादा आसान है। हार्डटॉप को भी रिमूव किया जा सकता है, मगर इसमें औजारों का इस्तेमाल होता है और आप अकेले ये नहीं कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार 5 डोर फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, रिमूवेबल रूफ पेनल की दिखी झलक

    मगर सवाल ये उठता है कि यदि बारिश हो जाए तब आप क्या करेंगे? मैकेनिक या टेक्निशियन की मदद से हार्डटॉप को आपको फिर से इंस्टॉल करना पड़ेगा जिसके दौरान आप और आपकी थार दोनों ही भीग सकते हैं। 

    कार में अलग से पैनोरमिक सनरूफ लगवाना काफी महंगा पड़ता है और ​​यदि कार को एक 2 सीटर व्हीकल के रूप में ही इस्तेमाल ज्यादा किया जाए तो सनरूफ लगवाना नावाजिब ही माना जा सकता है। हालांकि, रिमूविंग रूफ पैनल के बजाए थोड़ी हवा के लिए ड्युअल पेन रूफ एक ज्यादा अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। 

    इस थार में किए गए कुछ अन्य मॉडिफिकेशंस

    इस तस्वीर में दिख रही महिंद्रा थार में सनरूफ के अलावा कुछ अन्य चीजें भी नजर आ रही हैं। इसके एक्सटीरियर में एलईडी हेडलाइट्स का सेट और जीप रैंगलर जैसे ग्रिल और फ्रंट बंपर मौजूद है जो बाहर से लगवाए गए हैं। इसमें ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, हार्डटॉप और रियर व्यू मिरर्स को रेड बॉडीवर्क कलर से ही पेंट कराया गया है। इसके अलावा इसमें लो प्रोफाइल टायरों के साथ बड़े साइज के ब्लैक अलॉय व्हील्स भी लगाए गए हैं।

    यह भी पढ़े: भारत में दिखा जीप रेंगलर पर बेस्ड ये धाकड़ लुक वाला 6x6 ट्रक, जानिए इसकी खासियत

    प्रैक्टिकल हो या ना हो मगर, पैनोरमिक सनरूफ एक महंगी एसेसरी है जिसकी कीमत 2 लाख रुपये तक पहुंचती है। इसमें सनरूफ इंस्टॉलेशन और उसकी प्राइस, ​हार्डटॉप रीपेंट और नया हेडलाइनर शामिल है। क्या आप भी अपनी महिंद्रा थार को मॉडिफाय कराने के बारे में सोच रहे हैं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है