• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलो नियो प्लस Vs महिंद्रा बोलेरो नियो: दोनों के बीच इन 3 बड़े अंतर पर डालिए एक नजर

    एडिशनल सीट्स और ज्यादा लंबे साइज के अलावा 7 सीटर बोलेरो नियो के मुकाबले फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में भी बोलेरो नियो प्लस थोड़ी अलग है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 17, 2024 18:50 ist
    info icon
    published onApr 17, 2024 18:50 IST
    last updated onApr 17, 2024 18:50 IST
    763 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Bolero Neo and Bolero Neo Plus

    महिंद्रा बोलेरो नियो के 9 सीटर वेरिएंट महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को हाल ही में लॉन्च किया गया है। महिंद्रा बोलेरो नियो का ये एक्सटेंडेड वर्जन दो वेरिएंट्स: पी4 और पी10 में उपलब्ध है। इनकी डीटेल्स कुछ इस प्रकार से है:

    डायमेंशन

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस

    महिंद्रा बोलेरो नियो

    लंबाई

    4400  मिलीमीटर

    3995  मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1795  मिलीमीटर

    1795  मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1812  मिलीमीटर

    1817  मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2680  मिलीमीटर

    2680  मिलीमीटर

    सीटिंग कॉन्फिग्रेशन

    7 सीटर

    9 सीटर

    Mahindra Bolero Neo Plus 9-seater layout
    Mahindra Bolero Neo Seats

    बोलेरो नियो के मुकाबले बोलेरो नियो प्लस 515 मिलीमीटर लंबी है जबकि दोनों कारों की चौड़ाई और व्हीलबेस समान है। दोनों में से सबसे लंबी बोलेरो नियो प्लस में एलॉन्गेटेड साइड फेंसिंग जंप सीट्स दी गई है जिससे ये एक 9 सीटर एसयूवी बनती है। हालांकि नियो 7 सीटर इसके 9 सीटर वर्जन से थोड़ी ऊंची है। 

    फीचर्स में अंतर

    Mahindra Bolero Neo Plus cabin
    Mahindra Bolero Neo DashBoard

    दोनों एसयूवी कारों के बीच फीचर्स के मोर्चे पर जो दो बड़े अंतर है वो है इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल। बोलेरो नियो प्लस में 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है मगर इसमें क्रूज कंट्रोल नहीं दिया गया है। दूसरी तरफ बोलेरो नियो में इससे छोटा 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है जो हाईवे पर लंबे सफर के दौरान काफी काम आता है। 

    इंजन और ट्रांसमिशन

    बोलेरो नियो के मुकाबले बोलेरो नियो प्लस में ज्यादा कैपेसिटी वाला डीजल इंजन दिया गया है। दोनों कारों का इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    बोलेरो नियो प्लस

    बोलेरो नियो

    इंजन

    2.2-लीटर डीजल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    120 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्कः

    280 एनएम

    260 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    बोलेरो नियो के 9 सीटर वर्जन में ना केवल ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन दिया गया है बल्कि इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी दिया गया है। 

    कीमत और वेरिएंट्स

    बोलेरो नियो प्लस

    बोलेरो नियो

    11.39 लाख रुपये से लेकर  12.49 लाख रुपये

    9.90 लाख रुपये से लेकर  12.15 लाख रुपये

    कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    बोलेरो नियो प्लस दो वेरिएंट्स: पी4 और पी10 में उपलब्ध है तो वहीं बोलेरो नियो 4 वेरिएंट्स: एन4, एन8, एन10, और एन10 (ओ) में उपलब्ध है। दोनों एसयूवी कारें महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन के एक अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध रहेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है