• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया केरेंस नाम से लॉन्च की जाएगी नई थ्री-रो एसयूवी कार, ऑफिशियल टीजर हुआ जारी

    किआ ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि वो अपनी अपकमिंग 3 रो वाली एसयूवी को 'केरेंस'नाम से लॉन्च करेगी। किआ ने कहा है कि उसकी ये कार हुंडई अल्कजार का रीक्रिएशनल मॉडल है। 16 दिसंबर को शोकेस की जाने वाली इस कार का कंपनी ने एक टीजर जारी किया है। किआ ने ये भी कंफर्म किया है कि वो इस कार को दूसरे विदेशी मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी की जाएगी

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 01, 2021 14:31 ist
    info icon
    published onDec 01, 2021 14:31 IST
    last updated onDec 01, 2021 14:31 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens

    • 16 दिसंबर को शोकेस की जाएगी नई किआ केरेंस
    • पतले एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और ग्रिल के नीचे क्रोम स्ट्रिप जैसे एलिमेंट्स नजर आए इस टीजर में
    • ड्राइवर डिस्प्ले,360 डिग्री कैमरा,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे इसमें 
    • 6 और 7 सीटर लेआउट में पेश की जाएगी ये कार
    • अल्कजार वाला 159 पीएस 2 लीटर पेट्रोल और 115 पीएस वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन की दी जाएगी चॉइस

    किआ ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि वो अपनी अपकमिंग 3 रो वाली एसयूवी को 'केरेंस'नाम से लॉन्च करेगी। किआ ने कहा है कि उसकी ये कार हुंडई अल्कजार का रीक्रिएशनल मॉडल है। 16 दिसंबर को शोकेस की जाने वाली इस कार का कंपनी ने एक टीजर जारी किया है। किआ ने ये भी कंफर्म किया है कि वो इस कार को दूसरे विदेशी मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी की जाएगी। 

    इस टीजर में केरेन एसयूवी की स्टाइलिंग की थोड़ी बहुत झलक देखने को मिली है जिसमें अल्कजार से कुछ समानताएं देखी जा सकती है। इसमें पतले एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,ग्रिल के नीचे क्रोम स्ट्रिप,क्रोम डोर हैंडल्स और कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। 

    पिछली बार सामने आए स्पाय शॉट्स को देखें तो केरेंस में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले(10.25 इंच-टॉप वेरिएंट्स के लिए) और डैशबोर्ड इंटीग्रेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग तक, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर,  पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। अल्कजार की तरह इस कार को 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें:किया केरेंस का बेस मॉडल टेस्टिंग के दौरान आया नज़र, अल्कजार से सस्ती हो सकती है ये कार

    इस नई 7 सीटर एसयूवी कार में अल्कजार वाला 2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसका पावर आउटपुट 159 पीएस है। वहीं इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन की चॉइस भी दी जाएगी जो 115 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी जाएगी। 

    Kia Carens

    इस नए किआ मॉडल की प्राइस 15 से 21 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी700 और टाटा सफारी से होगा।

    यह भी पढ़ें:ये हैं बेस्ट थ्री रो एसयूवी कारें जो हर बजट में बैठेंगी फिट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया केरेंस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है