• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस का प्रोडक्शन हुआ शुरू, ऑटो एक्सपो 2025 में होगी शोकेस

    किआ सिरोस एसयूवी को भारत में 1 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसकी डिलीवरी मिड-फरवरी में शुरू होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 16, 2025 19:09 ist
    info icon
    published onJan 16, 2025 19:09 IST
    last updated onJan 16, 2025 19:09 IST
    672 Views
    • Write a कमेंट

    • किआ सिरोस की पहली कस्टमर यूनिट आंध्र प्रदेश प्लांट में बनकर तैयार हो गई है। 

    • सिरोस को अब तक 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। 

    • इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप, फ्रंट व रियर वेंटिलेटेड सीटें और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • इस गाड़ी में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 

    • सिरोस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन : 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं।

    • किआ सिरोस की कीमत 9.7 लाख रुपए से 16.50 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। 

    किआ सिरोस का सीरीज प्रोडक्शन कंपनी के आंध्रा प्रदेश में स्थित अनंतपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में शुरू हो गया है। सिरोस कार से दिसंबर 2024 में पर्दा उठा था। इस गाड़ी को अब तक 10,258 प्री-लॉन्च बुकिंग मिल चुकी है। इस एसयूवी कार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जाएगा। किआ सिरोस को 1 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसकी डिलीवरी मिड-फरवरी से शुरू होगी। यहां देखें किआ सिरोस में क्या कुछ मिलेगा खास :-

    इंटीरियर व फीचर  

    सिरोस के केबिन में ड्यूल-टोन कलर थीम (वेरिएंट अनुसार) दी गई है। इस गाड़ी में दो 12.3-इंच स्क्रीन (ड्राइवर और इंफोटेनमेंट), दो स्क्रीन कनेक्ट करने वाला 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले, फ्रंट व रियर वेंटिलेटेड सीटें, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट भी दी गई है। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), डुअल डैशकैम सेटअप, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें ऑटो एक्सपो 2025: जानिए इस इवेंट से जुड़े हर सवाल का जवाब

     

    इंजन व ट्रांसमिशन

    किआ सिरोस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार है :-  

    इंजन 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल इंजन 

    पावर 

    120 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    172 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी*, 7-स्पीड डीसीटी**

    6-स्पीड एमटी*, 6-स्पीड एटी^

    *एमटी= मैनुअल ट्रांसमिशन 

    **डीसीटी = ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन

    ^एटी= टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Kia Syros

     

    किआ सिरोस को भारत में 1 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की कीमत 9.7 लाख रुपए से 16.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। किआ सिरोस का सीधा मुकाबला किसी से भी नहीं रहेगा, लेकिन इसका कंपेरिजन टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी सब-4 मीटर और कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से होगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है