• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सोनेट का स्टॉक डीलरशिप पर पहुंचना हुआ शुरू, जल्द टेस्ट ड्राइव के लिए मिलेगी ये कार

    किया सोनेट (Kia Sonet) इन दिनों काफी चर्चाओं में है। यह सेल्टोस और कार्निवल के बाद कंपनी की देश में तीसरी और सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पहली कार होगी। इसे सितंबर 2020 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक सॉनेट को 25,000 रुपये में बुक करवा सकते हैं। अब कंपनी ने इस अपकमिंग कार को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। चर्चाएं हैं कि इसकी टेस्ट ड्राइव सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 18, 2020 14:28 ist
    info icon
    published onAug 31, 2020 16:08 IST
    last updated onSep 18, 2020 14:28 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट (18/09/2020) : किया सोनेट भारत में लॉन्च हो गई है, इसकी कीमत 6.71 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    • सॉनेट के साथ किया मोटर्स करेगी सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में एंट्री।
    • हुंडई वेन्यू वाले 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर नैचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन से लैस होगी ये कार।
    • सेगमेंट फर्स्ट डीजल-ऑटोमैटिक का मिलेगा कोम्बिनेशन।
    • किया सोनेट की प्राइस 6.60 लाख रुपये से 12.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

    किया सोनेट (Kia Sonet) इन दिनों काफी चर्चाओं में है। यह सेल्टोस और कार्निवल के बाद कंपनी की देश में तीसरी और सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पहली कार होगी। इसे सितंबर 2020 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये में बुक करवा सकते हैं। अब कंपनी ने इस अपकमिंग कार को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। चर्चाएं हैं कि इसकी टेस्ट ड्राइव सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। 

    सेल्टोस एसयूवी की तरह किया सॉनेट को भी जीटी लाइन और एचटी लाइन दो वेरिएंट लाइनअप में पेश किया जाएगा जिनके कई सब वेरिएंट होंगे। यह गाड़ी 11 एक्सटीरियर कलर शेड में मिलेगी, जिनमें तीन ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। इसे हुंडई वेन्यू वाले 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। 

    किआ सॉनेट के इंजन, ट्रांसमिशन, परफॉर्मेंस और माइलेज की जानकारी कुछ इस प्रकार हैः-

     

    1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.2 लीटर पेट्रोल

    1.5 लीटर डीजल एमटी/एटी

    पावर

    120 पीएस

    83 पीएस

    100 पीएस/ 115 पीएस

    टॉर्क

    172 एनएम

    115 एनएम

    240 एनएम/ 250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड आईएमटी/ 7-स्पीड डीसीटी

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    माइलेज

    18.2किलोमीटर प्रति लीटर (आईएमटी)/ 18.3किलोमीटर प्रति लीटर (डीसीटी)

    18.4किलोमीटर प्रति लीटर

    24.1किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी)/ 19किलोमीटर प्रति लीटर (एटी)

    किया सॉनेट में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं मिलेगा, जबकि वेन्यू में इस इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। सोनेट में डीजल इंजन के साथ सेगमंट फर्स्ट 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन दिया जाएगा। स्पेसिफिकेशन के मामले में यह कार अपनी प्रतिद्वंदियों को कहां तक टक्कर देगी, जानिए यहां।

    सॉनेट की फीचर लिस्ट में कई फीचर वेन्यू वाले होंगे, जिनमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रट सीट आदि शामिल है। इस कार की वेरिएंट वाइज फीचर लिस्ट की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    किया सोनेट की संभावित कीमत कुछ प्रकार हो सकती हैः-

    इंजन

    एचटीई

    एचटीके

    एचटीके+

    एचटीएक्स

    एचटीएक्स+

    जीटीएक्स+

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी

    6.60 लाख रुपये

    6.99 लाख रुपये

    7.70 लाख रुपये

    --

    --

    --

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी

    --

    --

    8.99 लाख रुपये

    9.80 लाख रुपये

    10.50 लाख रुपये

    11.40 लाख रुपये

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी

    --

    --

    10.15 लाख रुपये

    --

    --

    12.55 लाख रुपये

    1.5-लीटर डीजल एमटी

    7.99 लाख रुपये

    8.49 लाख रुपये

    9.60 लाख रुपये

    10.60 लाख रुपये

    11.30 लाख रुपये

    12.10 लाख रुपये

    1.5-लीटर डीजल एटी

    --

    --

    --

    --

    --

    12.90 लाख रुपये

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में किया सॉनेट का कंपेरिजन हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और मारुति विटारा ब्रेजा से होगा। जल्द ही इस गाड़ी के मुकाबले में टोयोटा अर्बन क्रूजर, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट की भी एंट्री होने वाली है।

    was this article helpful ?

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rani k usha
    Sep 1, 2020, 3:50:36 PM

    When can we get This in Vijayawada

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on किया सोनेट 2020-2024

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है