• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सॉनेट लॉन्च, कीमत 6.71 लाख रुपये से शुरू

    किया सोनेट (Kia Sonet) भारत में लॉन्च हो गई है। देश में यह कंपनी की सेल्टोस और कार्निवल के बाद तीसरी जबकि सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पहली कार है। किया सोनेट की प्राइस 6.71 लाख रुपये से 12.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसे दो वेरिएंट टेक लाइन और जीटी लाइन में पेश किया गया है जिनके कई सब-वेरिएंट भी हैं। टेक लाइन में एचटीई, एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस जबकि जीटी लाइन में जीटीएक्स प्लस सब-वेरिएंट मिलता है। इस कार की वेरिएंट वाइज कीमत कुछ इस प्रकार हैः-

    सोनू
    सोनू
    modified on सितंबर 25, 2020 12:05 ist
    info icon
    published onSep 18, 2020 12:54 IST
    last updated onSep 25, 2020 12:05 IST
    7K Views
    • Write a कमेंट

    किया सोनेट (Kia Sonet) भारत में लॉन्च हो गई है। देश में यह कंपनी की सेल्टोस और कार्निवल के बाद तीसरी जबकि सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पहली कार है। किया सोनेट की प्राइस 6.71 लाख रुपये से 12.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसे दो वेरिएंट टेक लाइन और जीटी लाइन में पेश किया गया है जिनके कई सब-वेरिएंट भी हैं। टेक लाइन में एचटीई, एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस जबकि जीटी लाइन में जीटीएक्स प्लस सब-वेरिएंट मिलता है। इस कार की वेरिएंट वाइज कीमत कुछ इस प्रकार हैः-

    इंजन

    एचटीई

    एचटीके

    एचटीके+

    एचटीएक्स

    एचटीएक्स+

    जीटीएक्स+

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी

    6.71 लाख रुपये

    7.59 लाख रुपये

    8.45 लाख रुपये

     

     

     

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी

     

     

    9.49 लाख रुपये

    9.99 लाख रुपये

    11.65 लाख रुपये

    11.99 लाख रुपये

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी

     

     

    10.49 लाख रुपये

     

     

    12.89 लाख रुपये

    1.5-लीटर डीजल एमटी

    8.05 लाख रुपये

    8.99 लाख रुपये

    9.49 लाख रुपये

    9.99 लाख रुपये

    11.65 लाख रुपये

    11.99 लाख रुपये

    1.5-लीटर डीजल एटी

     

     

    10.39 लाख रुपये

     

     

    12.89 लाख रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    किआ सोनेट में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर दिए गए है। इसमें एलईडी इलुमिनेशन हेडलैंप, फॉग लैंप और टेललैंप दिए गए हैं। केबिन में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4.2 इंच कलर एमआईडी, सबवुफर के साथ 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, किया साउंड मूड लाइटिंग, एयर प्यरीफायर, यूविओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटो डिमिंग इंटरनल रियर व्यू मिरर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    किया सोनेट तीन इंजन ऑप्शन में मिलेगी, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार हैः-

     

    1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.2 लीटर पेट्रोल

    1.5 लीटर डीजल एमटी/एटी

    पावर

    120 पीएस

    83 पीएस

    100 पीएस/ 115 पीएस

    टॉर्क

    172 एनएम

    115 एनएम

    240 एनएम/ 250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड आईएमटी/ 7-स्पीड डीसीटी

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    माइलेज

    18.2 किलोमीटर प्रति लीटर (आईएमटी)/ 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर (डीसीटी)

    18.4 किलोमीटर प्रति लीटर

    24.1 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी)/ 19 किलोमीटर प्रति लीटर (एटी)

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में किया सोनेट का कंपेरिजन मारुति विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन से है। जल्द ही इसके कंपेरिजन में टोयोटा अर्बन क्रूजर, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट की भी एंट्री होने वाली है।

    यह भी पढ़ें : किया सोनेट फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    was this article helpful ?

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सोनेट 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है