• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस एक्स-लाइन लॉन्च, कीमत 18.95 लाख रुपये से शुरू

    किआ मोटर्स ने कैरेंस एमपीवी का नया 'एक्स-लाइन' वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कैरेंस एक्स-लाइन पेट्रोल और डीजल वर्जन की कीमत क्रमशः 18.95 लाख रुपये और 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अक्टूबर 03, 2023 14:52 ist
    info icon
    published onOct 03, 2023 14:52 IST
    last updated onOct 03, 2023 14:52 IST
    144 Views
    • Write a कमेंट

    • किआ कैरेंस एक्स-लाइन वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह वेरिएंट 6-सीटर लेआउट में उपलब्ध है।
    • इसे मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर कलर और ड्यूल टोन ब्लैक और स्प्लेंडिड सेज ग्रीन इंटीरियर में पेश किया गया है।
    • इसमें बाएं तरफ के रियर पैसेंजर के लिए रियर सीट एंटरटेनमेंट यूनिट और केबिन के चारों तरफ ऑरेंज स्टिचिंग की गई है।
    • टॉप लग्जरी प्लस वेरिएंट पर बेस्ड एक्स-लाइन की कीमत 55,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।
    • इसकी पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कैरेंस एक्स-लाइन वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन ऑप्शंस मिलने जारी हैं।

    किआ मोटर्स ने कैरेंस एमपीवी का नया 'एक्स-लाइन' वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कैरेंस एक्स-लाइन पेट्रोल और डीजल वर्जन की कीमत क्रमशः 18.95 लाख रुपये और 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है।

    यहां देखें टॉप लग्जरी प्लस वेरिएंट से इसका प्राइस कंपेरिजन:

    वेरिएंट 

    प्राइस 

    अंतर 

    किआ कैरेंस लग्जरी प्लस डीसीटी 6 सीटर 

    18.40 लाख रुपये 

    55,000 रुपये 

    किआ कैरेंस एक्स-लाइन डीसीटी (नया)  

    18.95 लाख रुपये 

    किआ कैरेंस लग्जरी प्लस डीजल एटी 6 सीटर 

    18.95 लाख रुपये 

    50,000 रुपये 

    किआ कैरेंस एक्स-लाइन डीजल एटी (नया)   

    19.45 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    कैरेंस एक्स-लाइन वेरिएंट इसके टॉप लग्जरी प्लस वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई नए अपडेट्स दिए गए हैं। इस एमपीवी कार के नए वेरिएंट को मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, साथ ही इसमें रेडिएटर ग्रिल, फ्रंट व रियर बंपर और ओआरवीएम पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश भी दी गई है। एक्सटीरियर पर इसमें रियर स्किड प्लेट और साइड डोर गार्निश भी मिलती है। किआ कैरेंस के नए एक्स-लाइन वेरिएंट में राइडिंग के लिए सिल्वर ब्रेक कैलिपर्स के साथ 16-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स फिट किए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: किया सोनेट फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, इंटीरियर की दिखी झलक

    इस गाड़ी के इंटीरियर में ड्यूल टोन स्प्लेंडिड सेज ग्रीन और ब्लैक अपहोल्स्ट्री, रियर सीट एंटरटेनमेंट पैकेज (बाएं तरफ के रियर पैसेंजर के लिए), ऑरेंज कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ ग्रीन सीटें, ऑरेंज स्टिचिंग के साथ ब्लैक स्टीयरिंग व्हील कवर और गियर लीवर के आसपास ऑरेंज स्टिचिंग जैसे नए अपडेट्स दिए गए हैं। एंटरटेनमेंट पैकेज के तहत इसमें एक स्क्रीन मिलती है जिसे फोन ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है, साथ ही इसमें स्क्रीन मिररिंग, पॉडकास्ट और अन्य एंटरटेनमेंट ऐप्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। एक्स-लाइन वेरिएंट को 6-सीटर सीटिंग लेआउट में पेश किया गया है।

    किआ कैरेंस एक्स-लाइन वेरिएंट में दो इंजन ऑप्शन: 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160 पीएस/253 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (116 पीएस/250 एनएम) दिए गए हैं। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है।

    सेगमेंट में किआ कैरेंस का मुकाबला मारुति अर्टिगा और मारुति एक्सएल6 से है। यह गाड़ी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस और मारुति इनविक्टो के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन साबित होती है।

    यह भी देखेंः किआ कैरेंस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है