• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सेल्टोस हाइब्रिड भारतीय वर्जन से पैरिस मोटर शो 2026 में उठा पर्दा

    सेल्टोस ग्लोबल मॉडल में ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन सेटअप मिलता है, जबकि भारत आने वाली सेल्टोस हाइब्रिड में फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप मिलने की संभावनाएं हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 14, 2026 19:24 ist
    info icon
    published onOct 14, 2026 19:24 IST
    last updated onOct 14, 2026 19:24 IST
    63 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Seltos Hybrid

    किआ ने सेल्टोस हाइब्रिड से पैरिस मोटर शो 2026 में पर्दा उठा दिया है। यह नया वर्जन मौजूदा पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन लाइनअप के साथ चौथा पावरट्रेन विकल्प होगा। उम्मीद है कि किआ सेल्टोस हाइब्रिड को भारतीय बाज़ार में 2027 में पेश किया जा सकता है, जो इसे फ्यूल-एफिशिएंट एसयूवी चाहने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना देगा। आइए जानते हैं कि नई किआ सेल्टोस हाइब्रिड में क्या कुछ मिलेगा खास :- 

    किआ सेल्टोस हाइब्रिड स्पेसिफिकेशन 

    किआ सेल्टोस हाइब्रिड अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 1.6-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप दिया गया है। उम्मीद है कि किआ भारत आने वाली सेल्टोस हाइब्रिड में भी यही पावरट्रेन ऑप्शन दे सकती है। 

    इंजन 

    1.6-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल  

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    ऑल-व्हील-ड्राइव  

    कम्बाइंड सिस्टम पावर 

    154 पीएस

    178 पीएस 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड डीसीटी 

    *डीसीटी-  डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

    किआ ने सेल्टोस हाइब्रिड के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों तरह के सेटअप पेश किए हैं, लेकिन भारत आने वाले वर्जन में ज़्यादातर फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप मिलने की संभावनाएं हैं। अपकमिंग सेल्टोस हाइब्रिड कार में व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) फंक्शन भी मिलेगा, जिससे आप इलेक्ट्रिक केटल जैसे अप्लायंस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    Kia Seltos Hybrid Front Quarter

    किआ सेल्टोस भारतीय वर्जन से जुड़ी जानकारी

    सेल्टोस हाइब्रिड वर्ज़न का डिज़ाइन काफी हद तक मौजूदा सेल्टोस जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं जो इसे एक फ्रेश लुक देते हैं।

    आगे की तरफ इसमें अपराइट नोज के साथ शार्प लाइंस और अलग स्टाइलिंग इंसर्ट (वेरिएंट अनुसार) के साथ पियानो ब्लैक फिनिश वाली ग्रिल दी गई है जो इसे एक बोल्ड और अग्रेसिव लुक देती है। इसमें शार्प लाइटिंग सिग्नेचर भी मिलता है जो इसे दमदार लुक देता है। 

    Kia Seltos Front

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें व्हील आर्क पर और दरवाजों के नीचे की तरफ पियानो ब्लैक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम फील देता है। हालांकि, इस पर स्क्रैच आसानी से लग सकते हैं, इसलिए इस पर पीपीएफ (पेंट प्रोटेक्शन फिल्म) लगवाना एक समझदारी भरा फैसला होगा। इसके अलावा इसमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और टॉप वेरिएंट में 18-इंच के आकर्षक डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसके लुक को और निखारते हैं। नियॉन ग्रीन ब्रेक कैलिपर्स इसे एक स्पोर्टी टच देते हैं।

    Kia Seltos Side

    पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स सेटअप दिया गया है, जो फ्रंट लाइटिंग एलिमेंट्स की तरह पतले और शार्प हैं। इसमें स्पोर्टी रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और मस्कुलर दिखने वाला बंपर भी दिया गया है जो इसके दमदार स्टांस को पूरा करता है।

    Kia Seltos Rear

    सेल्टोस हाइब्रिड का केबिन प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसमें डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच पैडिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो केबिन की क्वालिटी को बढ़ाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके इंटीरियर की कलर थीम आपके चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसके केबिन का सबसे बड़ा आकर्षण ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है। किआ ने मॉडर्न टचस्क्रीन के साथ-साथ ज़रूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल बटन भी दिए हैं, जो ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल करने में आसान लगते हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील पर डुअल-टोन फिनिश दी गई है। 

    Kia Seltos Interior

    फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है और इसके साथ 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम मिलता है। इस स्क्रीन के पास में 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है जिसमें कई व्यू मिलते हैं, और इन दोनों स्क्रीन के बीच में 5-इंच का छोटा क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस फ़ोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेल्टोस अंतरराष्ट्रीय मॉडल में पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है, जो भारतीय वर्जन में नहीं मिलता है। 

    Kia Seltos Infotainment Unit

    Kia Seltos Ventilated Front Seats

    सेफ्टी के मामले में किआ ने इसमें कोई समझौता नहीं किया है। सेल्टोस हाइब्रिड में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और बच्चों की सेफ्टी के लिए आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर और लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर भी दिए गए हैं। एडीएएस के तहत इसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    Kia Seltos 360-degree Camera

    किआ सेल्टोस भारतीय वर्जन में ऊपर बताए गए हाइब्रिड इंजन के अलावा तीन इंजन ऑप्शन और भी मिलते हैं, जिसमें शामिल हैं :-

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6एमटी, सीवीटी 

    6आईएमटी, 7डीसीटी

    6एमटी, 6एटी

    *एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी- कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन, डीसीटी- डुअल क्लच ट्रांसमिशन, एटी- टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक

    Kia Seltos Engine Bay

    किआ सेल्टोस हाइब्रिड संभावित कीमत और मुकाबला  

    मौजूदा किआ सेल्टोस की कीमत भारत में 11.25 लाख रुपये से 21.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेल्टोस पेट्रोल वर्जन के मुकाबले इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन वाला वेरिएंट 2 से 3 लाख रुपये ज्यादा महंगा होगा। इसका मुकाबला मारुति विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, और जल्द लॉन्च होने वाली रेनो डस्टर हाइब्रिड एसयूवी से रहेगा। 

    कारदेखो का क्या है कहना …

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शंस अभी बहुत सीमित है। ज़्यादातर ग्राहक या तो पेट्रोल चुनते हैं या फिर डीजल। ऐसे में, किआ सेल्टोस हाइब्रिड का लॉन्च होना बाजार में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। सेल्टोस पहले से ही अपने आकर्षक डिज़ाइन, प्रीमियम केबिन, लंबी फीचर लिस्ट और अच्छी स्पेस के लिए ग्राहकों के बीच पॉपुलर है। अब जब इस पैकेज में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी जुड़ जाएगी, तो यह उन खरीदारों के लिए एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन सकता है जो रनिंग कॉस्ट कम रखना चाहते हैं, लेकिन फीचर्स और स्टाइल से कोई समझौता नहीं करना चाहते। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है