• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एन लाइन का टीजर वीडियो हुआ जारी, 11 मार्च को होगी लॉन्च

    हुंडई क्रेटा एन लाइन का डिजाइन नया है और इसके केबिन व एक्सटीरियर में रेड हाइलाइट्स मिलेंगे

    सोनू
    सोनू
    published on फरवरी 27, 2024 11:50 ist
    info icon
    published onFeb 27, 2024 11:50 IST
    last updated onFeb 27, 2024 11:50 IST
    245 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta N Line Patent Image

    • हुंडई क्रेटा एन लाइन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में एन लाइन स्पेसिफिक हाइलाइट्स मिलेंगे।

    • इसमें ड्यूल 10.25-इंच कनेक्टेड स्क्रीन, ड्यूल-जोन एसी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे।

    • क्रेटा एन लाइन में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (160 पीएस / 253 एनएम) मिलेगा।

    • इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) का विकल्प मिल सकता है।

    हुंडई क्रेटा एन लाइन को भारत में 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह हुंडई आई20 एन लाइन और हुंडई वेन्यू एन लाइन के बाद भारत में कंपनी का तीसरा एन लाइन मॉडल होगा। हुंडई ने इस एसयूवी कार का पहला टीजर जारी कर दिया है। इसमें क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे आगेः

    टीजर में क्या आया नजर?

    हुंडई द्वारा जारी किए गए क्रेटा एन लाइन के शॉर्ट वीडियो में हमें केवल आगे वाले हिस्से की हल्की की झलक देखने को मिली है। टीजर में हमें इसकी कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और नई फ्रंट ग्रिल नजर आई है।

    इससे पहले टेस्टिंग के दौरान दिखी क्रेटा एन लाइन की फोटो से इसमें स्प्लिट-एलईडी हेडलाइट सेटअप (टॉप पर एलईडी डीआरएल स्ट्रिप पोजिशन के साथ), नई छोटी ग्रिल, और स्टाइलिश बंपर मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इसमें रेड ब्रेक क्लिपर्स के साथ बड़े 18-इंच एन लाइन-स्पेसिफिक अलॉय व्हील, दोनों साइड में रेड र्स्कटिंग, और नया रियर बंपर भी दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: नई हुंडई आई20 एन लाइन से यूरोप में उठा पर्दा, जानिए भारतीय मॉडल से कितनी है अलग

    केबिन और फीचर अपडेट

    2024 Hyundai Creta cabin

    हुंडई ने अभी तक क्रेटा एन लाइन के केबिन से पर्दा नहीं उठाया है, हालांकि टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल की मानें तो इसमें ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड दिया जाएगा जिस पर रेड इनसर्ट मिलेंगे। इसके अलावा इसमें एन स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील भी दिया जाएगा।

    क्रेटा एन लाइन के फीचर की बात करें तो इसमें रेगुलर मॉडल वाले ही फीचर्स मिलेंगे, जिनमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंस्ट्रूमेंट और एक इंफोटेनमेंट), ड्यूल-जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8-तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर शामिल हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    2024 Hyundai Creta turbo-petrol engine

    हुंडई क्रेटा एन लाइन में रेगुलर क्रेटा वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। एन लाइन मॉडल में इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) की चॉइस मिल सकती है।

    हुंडई स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसके सस्पेंशन सिस्टम और स्टीयिरंग रिस्पॉन्स को अपडेट कर सकती है और इसमें स्पोर्टी साउंडिंग एग्जॉस्ट सिस्टम दिया जा सकता है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    हुंडई क्रेटा एन लाइन की कीमत 17.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला किया सेल्टोस जीटीएक्स प्लस और एक्स-लाइन से रहेगा। इसे स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन जीटी लाइन से स्पोर्टी विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है