• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट ने एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार,जनवरी 2024 में हुई थी लॉन्च

    हुंडई क्रेटा को ये मुकाम महज 6 महीनों में ही हासिल हो गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 26, 2024 19:19 ist
    info icon
    published onJul 26, 2024 19:19 IST
    last updated onJul 26, 2024 19:19 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta 1 lakh sales milestone

    हुंडई क्रेटा भारत की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है जिसका फेसलिफ्ट मॉडल जनवरी 2024 में लॉन्च हुआ था और तब से लेकर अब तक इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी है। हुंडई ने ये भी जानकारी दी है कि रोजाना 500 क्रेटा भारत में बिक रही है। अप्रैल 2024 में क्रेटा को भारत में 1 लाख बुकिंग का आंकडा मिला था। 

    2024 हुंडई क्रेटा:ओवरव्यू

    Hyundai Creta Front

    हुंडई क्रेटा के अपडेटेड मॉडल को जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था जिसके एक्सटीरियर में बदलाव किए गए हैं और इसमें नए फीचर्स के साथ ब्रांड न्यू डैशबोर्ड लेआउट और पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है। 

    मार्च 2024 में हुंडई ने क्रेटा एन लाइन को लॉन्च किया था जो कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक स्पोर्टी वर्जन है। इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी है और इसमें रेड हाइलाइट्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन दिया गया है। इस वर्जन में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इन दोनों कारों के रिव्यू पढने के लिए दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें। 

    हुंडई क्रेटा फीचर्स 

    Hyundai Creta Dashboard

    हुंडई क्रेटा मार्केट में उपलब्ध काफी फीचर लोडेड कार है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट और एंबिएंट लाइटिंग सेटअप दिए गए हैं। 

    पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इंजन और ट्रांसमिशन

    2024 हुंडई क्रेटा में तीन इंजन: 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5- लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    कीमत और कंपेरिजन

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    116 पीएस

    160 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    250 एनएम

    253 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    7-स्पीड डीसीटी

    हुंडई क्रेटा की कीमत 11 लाख रुपये से 20.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, और एमजी एस्टर से है। अगर आप क्रेटा का स्पोर्टी वर्जन लेना चाहते हैं तो फिर हुंडई क्रेटा एन लाइन को चुन सकते हैं। 

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है