• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने दीपिका पादुकोण को बनाया नया ब्रांड एंबेसडर

    हुंडई इंडिया ने शाहरुख खान के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कंपनी का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

    अमित
    अमित
    Published On जनवरी 02, 2024 11:18 ist
    info icon
    published onJan 02, 2024 11:18 IST
    last updated onJan 02, 2024 11:18 IST
    117 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इंडिया ने शाहरुख खान के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कंपनी का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

    हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ तरुण गर्ग का कहना है कि '"हम बेहद प्रतिभाशाली, ग्लोबल भारतीय आइकन दीपिका पादुकोण को अपने नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुनकर काफी रोमांचित हैं।" गर्ग ने इस बात पर भी जोर दिया कि पादुकोण का आकर्षण और शानदार करियर हुंडई मोटर इंडिया के मोबिलिटी और यंग ब्रांड प्रेजेंटेशन के साथ काफी मेल खाता है।

    वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपने बयान में हुंडई के साथ साझेदारी पर खुशी जताई है। उन्होंने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में लगातार नयापन लाने के लिए हुंडई की प्रतिबद्धता की सराहना की। दीपिका भारत में किसी कार कंपनी की पहली महिला ब्रांड एंबेसडर हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर को मिला 2024 इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड

    जल्द नई हुंडई क्रेटा होगी लॉन्च

    Hyundai Creta facelift

    यह घोषणा 2024 हुंडई क्रेटा की लॉन्चिंग से पहले सामने आई है। भारत में नई क्रेटा को 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। नई हुंडई क्रेटा एसयूवी में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे और इसका इंटीरियर भी पहले से नया होगा, साथ ही इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी शामिल किया जाएगा। अब यह उम्मीद करना सही होगा कि दीपिका शाहरुख के साथ नई हुंडई क्रेटा प्रमोट करेगी। इस नए ब्रांड एसोसिएशन के बारे में आप क्या सोचते हैं? हुंडई की कौनसी कार दीपिका के व्यक्तित्व के साथ सबसे अच्छी मेल खाती है? हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताएं।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान को गिफ्ट में मिली हुंडई आयोनिक 5ः किंग खान की पहली इलेक्ट्रिक कार है ये, फुल चार्ज में 600 किलोमीटर से ज्यादा की देती है रेंज

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है