• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत की पहली इंपोर्टेड सुजुकी जिम्नी हुई स्पॉट, 2023 तक यहां लॉन्च किए जाने की है तैयारी

    ग्लोबल मार्केट में काफी पॉपुलर सुजुकी जिम्नी को अगले साल तक भारत में भी लॉन्च किया जाएगा और ये यहां एक्सटेंडेड 4 डोर अवतार में पेश की जाएगी। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 19, 2022 15:11 ist
    info icon
    published onJul 19, 2022 11:40 IST
    last updated onJul 19, 2022 15:11 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    suzuki jimny

    • मुंबई की सड़कों पर नजर आई है येलो कलर की जिम्नी
    • कार्नेट रूट के जरिए एक लिमिटेड टाइम के लिए इंपोर्ट कराया गया है इसे 
    • ग्लोबल मॉडल में ऑल व्हील ड्राइव पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लो रेंज गियरबॉक्स दिया गया है इसमें जो मिलेगा इसके इंडियन मॉडल में भी
    • 4 डोर लेआउट के साथ 5 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा जिम्नी का इंडियन वर्जन 
    • महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा मुकाबला

    सुजुकी जिम्नी आखिरकार इंपोर्ट रूट के जरिए भारत आ चुकी है। मुंबई की सड़कों पर एक येलो कलर की जिम्नी को स्पॉट किया गया है।

    भारत में स्पॉट की गई जिम्नी पर दुंबई की नंबर प्लेट लगी हुई थी और ये इसका 2 डोर मॉडल है। इसे भारत में केवल एक साल के लिए ही इंपोर्ट कराया गया है। बता दें कि कार्नेट मूल रूप से एक कस्टम डॉक्यूमेंट होता है जो विभिन्न देशों से कारों सहित कुछ आइटम्स/गुड्स के टेंपररी ड्यूटी/टैक्स फ्री इंपोर्ट की अनुमति देता है और जिम्नी भी इसी रूट के जरिए यहां आई है। 

    suzuki jimny

    बता दें कि सुजुकी जिम्नी का जनरेशन 4 मॉडल इस वक्त ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। ऑफ रोडिंग के लिए इसमें लो रेंज गियरबॉक्स,हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल,और ब्रेक लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    अब इसकी भारत में लॉन्चिंग की बता करें तो मारुति ने ऐलान किया है कि वो जिम्नी को यहां लॉन्च करने की फाइनल स्टेज में है। कंपनी इसका टीजर भी जारी कर चुकी है और ऑटो एक्सपो 2020 में इसे शोकेस भी किया गया था। हालांकि भारतीय मार्केट के लिए इसका 2 डोर मॉडल ज्यादा प्रैक्टिकल साबित नहीं होगा ऐसे में यहां जिम्नी का 4 डोर वर्जन लॉन्च किया जा सकता है जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी Vs महिंद्रा थार: दोनों कारों में ये हैं 6 बड़े अंतर

    Suzuki Jimny Snapped With 5 Working Doors!

    मारुति सुजुकी जिम्नी के मौजूदा ग्लोबल मॉडल के मुकाबले इसके नए मॉडल का व्हीलबेस साइज ज्यादा लंबा होगा। इसमें कंपनी के 1.5 लीटर ड्युअल जेट माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का लेटेस्ट वर्जन दिया जाएगा जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। हमें उम्मीद है कि मारुति इसका 2 व्हील ड्राइव वर्जन भी यहां उतारेगी जो कई लोगों के लिए अफोर्डेबल चॉइस साबित होगा। 

    जिम्नी का मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा। नई मारुति जिम्नी की प्राइस 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। बता दें कि आने वाले समय में गुरखा और थार के भी भारत में 5 सीटर मॉडल लॉन्च होंगे। फोर्स गुरखा 4 डोर का डेब्यू इस साल के आखिर तक हो सकता है वहीं थार 4 डोर 2023 तक लॉन्च की जा सकती है। 

    यह भी देखें: भारत में अपकमिंग मारुति कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    R
    rītüråĵ ðâš
    Jul 21, 2022, 1:23:52 AM

    Always happy to know that it's coming in a four door version so that I don't have to wait for it ?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ashish pherwani
      Jul 18, 2022, 9:59:07 PM

      In order to showcase true MOJO, I hope to God that Mariti launches the 3 door version as well. Sometimes, it's good to be impractical... a cool car can help build its image

      जवाब
      Write a Reply
      2
      u
      user
      Jul 21, 2022, 1:24:56 AM

      It already has its image.

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on मारुति सुजुकी जिम्नी

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है