• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुजुकी जिम्नी 5 डोर की फ्रैश फोटोज़ आई सामने, यूरोप में टेस्टिंग हुई शुरू

    पूरी तरह से कवर के साथ स्पॉट की गई जिम्नी बॉक्सी प्रोफाइल में नजर आई है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 07, 2022 19:10 ist
    info icon
    published onJul 07, 2022 19:10 IST
    last updated onJul 07, 2022 19:10 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    सुजुकी जिम्नी का भारत में लॉन्च होने का एक लंबे अर्से से इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी यहां इसका 5 डोर वर्जन उतारेगी।  एक साल पहले 5 डोर जिम्नी को पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था और एक बार ​फिर से 5 डोर जिम्नी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। 

    इसमें रियर डोर पर डोर हैंडल नजर आया है जिससे ये कंफर्म हो रहा है कि ये इसका 5 डोर वर्जन ही है। टेस्ट किए जा रहे मॉडल में टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील्स नहीं दिया गया है मगर ये फीचर इसके प्रोडक्शन वर्जन में नजर आ सकता है। 

    2019 Suzuki Jimny Dashboard

    जिम्नी के इस बड़े वर्जन का केबिन भी इस दौरान नजर आया है जहां इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन नजर आ रही है। ये बलेनो और ब्रेजा में दी गई 9 इंच ​की डिस्प्ले यूनिट जैसी नजर आ रही है। टेस्ट किए जा रहे मॉडल में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी नजर आया है। 

    लंबे व्हीलबेस और बढ़ी हुई लंबाई के अलावा इसके साइज में और कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। इसका रियर डोर और विंडोज़ फ्रंट विंडो के मुकाबले छोटी नजर आ रही है। नई मारुति जिम्नी में कंपनी का माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस लेटेस्ट 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो ब्रेजा में भी दिया गया है। इसका पावर एवं टॉर्क आउटपुट 103 पीएस और 137 एनएम है। 

    हाल ही में मारुति की तरफ से इस कार को जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत मिले हैं। सबकुछ ठीक रहा तो ये कार भारत में 2023 तक लॉन्च की जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है