• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने महिंद्रा कारों की खरीद पर बचाएं 3.06 लाख रुपये, देखिए ऑफर्स की पूरी जानकारी

    सेकंड जनरेशन थार को छोड़कर कंपनी के सभी मॉडल्स पर ऑफर्स की पेशकश की जा रही है जो कि 31 जनवरी 2021 तक मान्य होंगे। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 15, 2021 15:20 ist
    info icon
    published onJan 15, 2021 12:09 IST
    last updated onJan 15, 2021 15:20 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    • महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर मिल रहे हैं कुल 3.06 लाख रुपये तक के फायदे
    • सबसे कम डिस्काउंट मिल रहा है बोलेरो पर
    • महिंद्रा थार पर नहीं दिया जा रहा कोई भी ऑफर
    • 31 जनवरी तक मान्य होंगे सभी ऑफर्स

    महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी500 और स्कॉर्पियो के न्यू जनरेशन मॉडल्स को 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है, वहीं कंपनी अपने लाइनअप में मौजूद कुछ कारों पर इस महीने ऑफर्स की पेशकश भी कर रही है।

    महिंद्रा ने हाल ही में थार की प्राइस में इजाफा करते हुए कहा है कि 8 जनवरी से इस कार को बुक कराने वाले ग्राहकों को बढ़ी हुई प्राइस पर कार की डिलीवरी मिलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि थार को मिल रही पॉपुलैरिटी के कारण अब इसका वेटिंग पीरियड 9 महीने तक पहुंच गया है। 

    चलिए अब डालते हैं नजर महिंद्रा के किस मॉडल पर मिल रहा है कितना ऑफर:-

    मॉडल्स

    कैश डिस्काउंट

    एक्सचेंज बोनस

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    अतिरिक्त ऑफर्स

    कुल फायदे

    एक्सयूवी300

    10,000 रुपये

    25,000 रुपये

    4,500 रुपये

    5,000 रुपये

    44,500 रुपये

    एक्सयूवी500

    20,000 रुपये

    20,000 रुपये

    9,000 रुपये

    10,000 रुपये

    59,000 रुपये

    स्कॉर्पियो

    10,002 रुपये

    15,000 रुपये

    4,500 रुपये

    10,000 रुपये

    39,502 रुपये

    बोलेरो

    3,500 रुपये

    10,000 रुपये

    4,000 रुपये

    6,550 रुपये

    24,050 रुपये

    अल्टुरस जी4

    2.20 लाख रुपये

    50,000

    16,000

    20,000

    3.06 लाख रुपये

    केयूवी100 एनएक्सटी

    38,055 रुपये

    20,000 रुपये

    4,000 रुपये

    --

    62,055 रुपये

    मराजो

    20,000 रुपये

    15,000 रुपये

    6,000 रुपये

    --

    41,000 रुपये

     यहां सभी डिस्काउंट और ऑफर्स देखें।

     Mahindra XUV300 Prices Slashed By Up To Rs 87,000; Is It The Kia Sonet Effect?

    • महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर सबसे ज्यादा 3.06 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • केयूवी 100 एनएक्सटी और मराजो को छोड़कर एक्सयूवी300,एक्सयूवी500 और स्कॉर्पियो पर 20,000 रुपये के अतिरिक्त ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। 

     ध्यान रहे ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स दिल्ली में लागू हैं। हालांकि बाकी शहरों में भी लगभग इसी प्रकार के ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। ये भी बता दें कि वेरिएंट्स के अनुसार ऑफर्स अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इस बारे में ज्यादा जानकारी लें।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है