• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आने वाली पहली टोयोटा कार होगी ग्लैंजा, आज होगी लॉन्च

    टोयोटा ग्लैंजा में भी मारुति बलेनो वाला ही स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, लेकिन क्या यह भी टेलीमैटिक्स फीचर्स के साथ आएगा?

    निखिल
    निखिल
    published on जून 06, 2019 09:17 ist
    info icon
    published onJun 06, 2019 09:17 IST
    last updated onJun 06, 2019 09:17 IST
    252 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ग्लैंजा आज भारतीय बाजार में कदम रखेगी। यह सुजुकी और टोयोटा के हुए टाई-अप के चलते लॉन्च होने वाली पहली कार होगी। यह मारुति सुजुकी बलेनो का रिबैज वर्ज़न है, जिसे मामूली कॉस्मेटिक बदलावों और टोयोटा बैजिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसमें बलेनो वाले ही फीचर्स मिलेंगे। जिसके चलते यह टोयोटा की पहली कार होगी, जिसमे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। 

    वर्तमान में उपलब्ध टोयोटा कारों में केवल ऑक्स-इन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर ही मिलते हैं। लेकिन ग्लैंजा में मारुति बलेनो का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसमे एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी का फीचर भी मिलता है। हालांकि, ग्लैंजा में इस इंफोटेनमेंट सिस्टम को 'स्मार्ट प्लेकास्ट' के नाम से जाना जाएगा। इस सिस्टम को पहली बार नई वैगनआर में पेश किया गया था, जिसे जनवरी 2019 में बलेनो फेसलिफ्ट से पहले लॉन्च किया गया था।

    ग्लैंजा में भी बलेनो की तरह टेलीमैटिक्स सिस्टम मिलेगा या नहीं, इसके बारे में फ़िलहाल पुख्ता तौर पर कुछ कहना मुश्किल है। मारुति सुजुकी अपने एस-कनेक्ट टेलीमैटिक्स सिस्टम की तीन साल के सब्सक्रिप्शन के लिए अपने ग्राहकों से 10,000 रुपये की राशि वसूलती है। हालांकि, यह राशि डिवाइस की प्राइस में जुड़ी हुई होती है। यदि टोयोटा, ग्लैंजा में भी टेलीमैटिक्स सिस्टम देती है तो, शुरुआत में कंपनी ग्राहकों को इसका फ्री-ट्रायल ऑफर करेगी या मारुति की तरह सब्सक्रिप्शन फीस चार्ज करेगी, यह भी लॉन्च के समय ही स्पष्ट हो पाएगा। 

    टोयोटा ग्लैंजा के इंजन, वेरिएंट और संभावित प्राइस से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    साथ ही पढ़ें: तस्वीरों में देखिए कैसी होगी बलेनो पर बनी टोयोटा ग्लैंजा

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है