• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने टाटा की कारों पर पाएं 45,000 रुपये तक की छूट

    टाटा टिगॉर और टियागो के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। टाटा की सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी केवल कॉर्पोरेट ऑफर के साथ उपलब्ध है। इस महीने हैरियर पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। टाटा सफारी पर केवल एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 06, 2022 10:33 ist
    info icon
    published onJun 06, 2022 10:33 IST
    last updated onJun 06, 2022 10:33 IST
    524 Views
    • Write a कमेंट

    tata offers june 2022

    • टाटा टिगॉर और टियागो के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • टाटा की सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी केवल कॉर्पोरेट ऑफर के साथ उपलब्ध है।

    • इस महीने हैरियर पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • टाटा सफारी पर केवल एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।  

    टाटा अपनी टियागो, टिगॉर, नेक्सन, हैरियर और सफारी कार पर जून माह में डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस महीने टियागो और टिगॉर के सीएनजी वेरिएंट्स, पंच, अल्ट्रोज़, टिगॉर और नेक्सन के इलेक्ट्रिक वर्जन पर कोई ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    यहां देखें सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :- 

    मॉडल  

    नकद ऑफर 

    एक्सचेंज डिस्काउंट 

    कॉर्पोरेट ऑफर 

    कुल 

    टियागो 

      10,000 रुपये तक 

      10,000 रुपये 

      3,000 रुपये 

      23,000  रुपये तक 

    टिगॉर 

      10,000 रुपये तक 

    10,000  रुपये 

    3,000 रुपये 

      23,000  रुपये तक 

    नेक्सन पेट्रोल 

    -

    -

    3,000 रुपये 

      3,000 रुपये तक 

    नेक्सन डीजल 

    -

    -

    5,000  रुपये 

      5,000 रुपये तक 

    हैरियर 

    -

    40,000  रुपये 

      5,000  रुपये 

    45,000 रुपये तक 

    सफारी 

    -

      40,000  रुपये 

    -

    40,000 रुपये 

    • इस महीने टियागो और टिगॉर के एक्सजेडएक्स और एक्सजेड+ वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। वहीं, इन दोनों मॉडल्स के बाकी वेरिएंट्स के साथ केवल एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही दिया जा रहा है।

    • टाटा अपनी नेक्सन कार पर कोई भी नकद डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर नहीं दे रही है। इस सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट पर 3,000 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है।

    • टाटा हैरियर पर जून माह में 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, इस महीने इस कार पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • इस महीने थ्री-रो एसयूवी टाटा सफारी पर केवल 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ही दिया जा रहा है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी ऑफर्स चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट्स पर ही मान्य हैं और यह राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। हम आपको डिस्काउंट की सही जानकारी के लिए नज़दीकी टाटा डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    यह भी पढ़ें : 2022 हुंडई वेन्यू के वेरिएंट और कलर ऑप्शंस की जानकारी आई सामने, 16 जून को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है