• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर के स्पेसिफिकेशन की जानकारी हुई लीक

    ऑफ रोड एसयूवी कार महिंद्रा थार भारत में काफी पॉपुलर है। जल्द ही इसकी टक्कर में मारुति सुजुकी 5-डोर जिम्नी को लॉन्च करने वाली है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जिम्नी 3 डोर में मिलती है जबकि भारत में इसे 5 डोर वर्जन में पेश किया जाएगा, जिससे यह ऑफ रोडिंग के शौकीन लोगों के साथ-साथ पारंपरिक फैमिली एसयूवी कार की चाहत रखने वालों को भी अपनी ओर खींच सकेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 19, 2021 16:32 ist
    info icon
    published onApr 19, 2021 16:32 IST
    last updated onApr 19, 2021 16:32 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट
    • 5 डोर सुजुकी जिम्नी के साइज और इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हुई है।
    • लीक हुए दस्तावेज के अनुसार इसका व्हीलबेस 2550 मिलीमीटर और लंबाई 3850 मिलीमीटर होगी।
    • इसकी चौड़ाई 1645 मिलीमीटर, ऊंचाई 1730 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 210 मिलीमीटर होगा।
    • इसमें 1.5लीटर के15बी पेट्रोल इंजन (102पीएस) के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
    • इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
    • सेगमेंट में इसका कंपेरिजन महिंद्रा थार से होगा।

    ऑफ रोड एसयूवी कार महिंद्रा थार भारत में काफी पॉपुलर है। जल्द ही इसकी टक्कर में मारुति सुजुकी 5-डोर जिम्नी को लॉन्च करने वाली है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जिम्नी 3 डोर में मिलती है जबकि भारत में इसे 5 डोर वर्जन में पेश किया जाएगा, जिससे यह ऑफ रोडिंग के शौकीन लोगों के साथ-साथ पारंपरिक फैमिली एसयूवी कार की चाहत रखने वालों को भी अपनी ओर खींच सकेगी। 

    कुछ समय पहले यूरोप में जिम्नी के एक्सटेंडेड वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अब इस कार से जुड़े कुछ दस्तावेज लीक हुए हैं जिनसे इसके साइज और इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी हमारे हाथ लगी है।

    साइज

    5-डोर जिम्नी

    3-डोर जिम्नी

    विटारा ब्रेजा

    थार

    लंबाई

    3850 मिलीमीटर

    3550 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    3985 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1645 मिलीमीटर

    1645 मिलीमीटर

    1790 मिलीमीटर

    1855 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1730 मिलीमीटर

    1730 मिलीमीटर

    1640 मिलीमीटर

    1844 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2550 मिलीमीटर

    2250 मिलीमीटर

    2500 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    210 मिलीमीटर

    210 मिलीमीटर

    200 मिलीमीटर

    226 मिलीमीटर

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध थ्री डोर जिम्नी की तुलना में इसका 5 डोर वर्जन 300 मिलीमीटर ज्यादा लंबा है। वहीं इसकी ऊंचाई, चौड़ाई और ग्राउंड क्लीयरेंस इसके थ्री-डोर वर्जन के बराबर है। लंबाई बढ़ने की वजह से इसका वजन भी 100 किलोग्राम बढ़ गया है। साइज में यह विटारा ब्रेजा और थार से छोटी है, हालांकि इसके व्हीलबेस का साइज इनसे बड़ा है।

    Suzuki Jimny Engine

    5 डोर जिम्नी में 1.5 लीटर के15बी 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसका पावर आउटपुट 102पीएस और 130एनएम होगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। यही इंजन भारत में मारुति की अर्टिगा, सियाज और विटारा ब्रेजा में भी मिलता है। जिम्नी ऑल व्हील ड्राइव और टू व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में मिलेगी।

    भारत आने वाली मारुति सुजुकी जिम्नी में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर और हिल असिस्ट कंट्रोल (एटी वेरिएंट में) जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। भारत में इसका 5 डोर वर्जन उतारा जाएगा, ऐसे में यह ज्यादा प्रैक्टिकल और रियर पैसेंजर के लिए ज्यादा कंफर्टेबल साबित हो सकती है।

    Seems Like The India-bound Long Wheelbase Suzuki Jimny Is Finally Happening!

    बड़ी जिम्नी को भारत में बंद हो चुकी जिप्सी से रिप्लेस किया जाएगा इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस मारुति कार का कपेंरिजन महिंद्रा थार से होगा। इसके अलावा यह मारुति विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कारों को भी टक्कर देगी। महिंद्रा ने कहा है कि जल्द ही वह भी थार का 5 डोर वर्जन लॉन्च करेगी, हालांकि इसकी लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

    यह भी पढ़ें : मारुति जिम्नी Vs महिंद्रा थार: दोनों कारों में ये हैं 6 बड़े अंतर

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    B
    balbirsingh guron
    Apr 12, 2022, 8:18:00 PM

    Weight favours the Jimny, and the tyres and all the depreciation

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rakesh pandey
      Sep 6, 2021, 11:05:28 AM

      how much boot space will be in jimny

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है