• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट मारुति एक्सएल6 टेस्टिंग के दौरान आई नज़र

    एक्सएल6 कार को उभरे हुए फ्रंट बंपर और नए अलॉय के साथ देखा गया है। इसकी एक्सटीरियर प्रोफाइल मौजूदा मॉडल से मिलती जुलती है। अनुमान है कि यह कार ऑप्शनल 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में आ सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक सनरूफ और कई सारे एयरबैग्स दिए जा सकते हैं। इस एमपीवी कार के इंजन ऑप्शंस में बदलाव होने की संभावनाएं कम ही हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    published on नवंबर 22, 2021 17:31 ist
    info icon
    published onNov 22, 2021 17:31 IST
    last updated onNov 22, 2021 17:31 IST
    945 Views
    • Write a कमेंट

    • एक्सएल6 कार को उभरे हुए फ्रंट बंपर और नए अलॉय के साथ देखा गया है।

    • इसकी एक्सटीरियर प्रोफाइल मौजूदा मॉडल से मिलती जुलती है।

    • अनुमान है कि यह कार ऑप्शनल 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में आ सकती है।

    • इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक सनरूफ और कई सारे एयरबैग्स दिए जा सकते हैं।

    • इस एमपीवी कार के इंजन ऑप्शंस में बदलाव होने की संभावनाएं कम ही हैं।

    फेसलिफ्ट मारुति एक्सएल6 एमपीवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग मॉडल को कवर से ढके हुए देखा गया है। अनुमान है कि इस कार की एक्सटीरियर और इंटीरियर पर कई हल्के फुल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    कैमरे में कैद हुई कार पर गौर करें तो 2022 एक्सएल6 में उभरा हुआ फ्रंट बंपर और नए अलॉय व्हील्स (इंडोनेशिया एक्सएल7 से मिलता जुलता) दिए गए हैं। इसकी हेडलाइट डिज़ाइन, ग्रिल और टेललैंप्स मौजूदा मॉडल से मिलते-जुलते हैं। यह गाडी क्रॉसओवर लुक के साथ आती है जिसके चलते इसका लुक अर्टिगा से थोड़ा अलग लगता है।

    तस्वीरों में इसका केबिन नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन उम्मीद है कि इसके इंटीरियर में भी कई बदलाव जरूर देखने मिल सकते हैं। इसमें नई अपहोल्स्ट्री और 7-सीटर वेरिएंट का ऑप्शन जरूर दिया जा सकता है।

    फीचर्स की बात करें तो फेसलिफ्ट एक्सएल6 में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कई सारे एयरबैग्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक एसी, क्रूज़ कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमेटिक एलईडी हेडलाइट्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा दिए जा सकते हैं।  

    Maruti Suzuki Ertiga-Based XL6 Launched At Rs 9.80 Lakh

    2022 एक्सएल6 में मौजूदा मॉडल वाला ही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलना जारी रह सकता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसमें पुराने ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की बजाए नई यूनिट दी जा सकती है।

    फेसलिफ्ट एक्सएल6 की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में एक्सएल6 की प्राइस 9.98 लाख से 11.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में एक्सएल6 का मुकाबला किसी भी कार से नहीं है, लेकिन इससे महंगी और डीजल पावर्ड महिंद्रा मराज़ो का टक्कर दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें : मारुति 2022 में उतारेगी ये 8 नए प्रोडक्ट्स, जानिए इनके बारे में सबकुछ

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki XL6 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    anbu
    Jan 11, 2022, 12:21:40 AM

    Is there any chance to get CNG in XL6 2022 ?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      dora raja krishna
      Nov 22, 2021, 1:57:57 PM

      IS XL SIX AVAILABLE IN CNG

      जवाब
      Write a Reply
      2
      C
      cardekho helpdesk
      Nov 22, 2021, 2:13:18 PM

      XL6 gets the same 1.5-litre petrol engine as the Ertiga (105PS/138Nm) with mild-hybrid tech, mated to a 5-speed MT and a 4-speed torque converter.

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on मारुति सुजुकी एक्सएल6 2019-2022

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        संबंधित समाचार

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है