• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट मारुति अर्टिगा से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने, इसी महीने होगी लॉन्च

    मारुति ने फेसलिफ्ट अर्टिगा से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की है। भारत में इसे इसी महीने लॉन्च किया जाना है। इसकी ऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 07, 2022 13:13 ist
    info icon
    published onApr 07, 2022 13:13 IST
    last updated onApr 07, 2022 13:13 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    maruti ertiga 2022

    • इसमें अपडेटेड 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, ड्यूलटेन टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगा।
    • इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।
    • टॉप मॉडल जेडएक्सआई में सीएनजी किट का ऑप्शन शामिल किया जाएगा।
    • इसमें नया 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जागा।
    • सेफ्टी के लिए एयरबैग और क्रज कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    मारुति ने फेसलिफ्ट अर्टिगा से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की है। भारत में इसे इसी महीने लॉन्च किया जाना है। इसकी ऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    2022 मारुति अर्टिगा में नई मैश-टाइप ग्रिल दी गई है जबकि इसका ओवरऑल बॉडी शेप पहले जैसा ही है। इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए जा सकते हैं जिनमें नए अलॉय व्हील और नए एक्सटीरियर कलर शामिल हो सकते हैं। नई अर्टिगा कार के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नई इंटीरियर थीम और नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है।

    2022 मारुति अर्टिगा में 1.5 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन का लेटेस्ट वर्जन ड्यूलजेट टेक्नोलॉजी के साथ दिया जाएगा। इंजन के साथ इसमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। अपडेट मॉडल पहले से ज्यादा पावरफुल हो सकता है और यह कार माइलेज भी पहले से ज्यादा दे सकती है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    न्यू अर्टिगा में ऑप्शनल सीएनजी किट भी दी जाएगी। यह किट इसके वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट में मिलेगी।

    फेसलिफ्ट अर्टिगा गाड़ी में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला नया 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (टेलीमेटिक्स) जैसे फीचर मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    इस एमपीवी कार के मौजूदा मॉडल में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ऑटोमेटिक एसी, इंजन पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट (केवल एटी वेरिएंट) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : फेसलिफ्ट मारुति एक्सएल6 21 अप्रैल को होगी लॉन्च

    नई मारुति अर्टिगा की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। वर्तमान में इस मारुति कार की कीमत 8.13 लाख से 10.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसके कंपेरिजन में सीधे तौर पर कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। वहीं इस प्राइस रेंज में ग्राहकों के पास किआ केरेंस का ऑप्शन मौजूद है।

    यह भी देखें: मारुति अर्टिगा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Ertiga पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है