• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन ने फेस्टिवल सीजन पर सी3 की कीमत गिराई, 'केयर फेस्टिवल' सर्विस कैंप भी किया शुरू

    सी3 हैचबैक कार पर 57,000 रुपए तक की छूट मिल रही है।  कस्टमर्स सिट्रोएन सी3 हैचबैक को अभी खरीद सकते हैं और इसकी ईएमआई का भुगतान करना 2024 से शुरू कर सकते हैं।  कंपनी 'केयर फेस्टिवल' सर्विस कैंप का आयोजन कर रही है जो 17 अक्टूबर से 4 नंवबर तक चलेगा।  इस सर्विस कैंप के दौरान ग्राहकों को 40-पॉइंट व्हीकल हेल्थ चेक पैकेज भी मिल सकेगा।   सिट्रोएन कार केयर प्रोडक्ट पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट, चुनिंदा एसेसरीज़ और लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 23, 2023 14:50 ist
    info icon
    published onOct 23, 2023 14:50 IST
    last updated onOct 23, 2023 14:50 IST
    546 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Prices Slashed This Festive Season; Citroen Is Also Running a 'Care Festival' Service Camp

    • सी3 हैचबैक कार पर 57,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। 
    • कस्टमर्स सिट्रोएन सी3 हैचबैक को अभी खरीद सकते हैं और इसकी ईएमआई का भुगतान करना 2024 से शुरू कर सकते हैं। 
    • कंपनी 'केयर फेस्टिवल' सर्विस कैंप का आयोजन कर रही है जो 17 अक्टूबर से 4 नंवबर तक चलेगा। 

    • इस सर्विस कैंप के दौरान ग्राहकों को 40-पॉइंट व्हीकल हेल्थ चेक पैकेज भी मिल सकेगा।  

    • सिट्रोएन कार केयर प्रोडक्ट पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट, चुनिंदा एसेसरीज़ और लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। 

    फेस्टिव सीजन के मौके पर सिट्रोएन दुनिया भर में अपने ऑथोराइज़्ड डीलरशिप्स पर 'केयर फेस्टिवल' सर्विस कैंप चला रही है। इस कैंप का आयोजन 17 अक्टूबर से 4 नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान कंपनी सीमित समय के लिए सी3 हैचबैक कार को खरीदने पर अच्छी-खासी बचत करने का भी मौका दे रही है। यहां देखें इस हैचबैक कार की वेरिएंट वाइज़ प्राइस लिस्ट :- 

    वेरिएंट 

    रेगुलर प्राइस 

    ऑफर प्राइस 

    अंतर 

    लाइव 

      6.16 लाख रुपए 

    5.99 लाख रुपए 

    (-)  17,000 रुपए 

    फील 

    7.08 लाख रुपए 

    6.53 लाख रुपए 

    (-)  55,000 रुपए 

    शाइन 

      7.60 लाख रुपए 

    7.03 लाख रुपए 

    (-)   57,000 रुपए 

    फील टर्बो 

      8.28 लाख रुपए 

    7.79 लाख रुपए 

    (-)   49,000 रुपए 

    शाइन टर्बो 

    8.80 lलाख रुपए 

    8.29 लाख रुपए 

    (-)   51,000 रुपए 

    इस हैचबैक कार के टॉप शाइन वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 57,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सभी कीमतें 31 अक्टूबर तक बुक की गई कार पर ही लागू होती है। 

    इस पीरियड के दौरान सी3 हैचबैक पर कई सारे फायदे मिल सकेंगे जिनमें 5-साल या 50,000 किलोमीटर मेंटेनेंस प्रोग्राम और 5 साल या 100,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं। यदि आप सी3 हैचबैक को अभी खरीदते हैं तो आप इस कार की ईएमआई का भुगतान करना 2024 से शुरू कर सकते हैं। सी3 हैचबैक कार पर कुल 99,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।   

     केयर फेस्टिवल बेनिफिट 

    Citroen C3 Aircross

    इस सर्विस कैंप के दौरान मौजूदा सिट्रोएन कस्टमर्स को कॉम्प्लिमेंट्री 40-पॉइंट व्हीकल हेल्थ चेक पैकेज भी मिल सकेगा। जो ग्राहक अपने सर्विस अपॉइंटमेंट को शेड्यूल करते हैं, वह कार केयर प्रोडक्ट्स पर 15 प्रतिशत तक की छूट, चुनिंदा एक्सेसरीज़ पर 10 प्रतिशत की छूट और लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत तक की बचत कर सकेंगे।

    वर्तमान में सिट्रोएन की चार कारें : सी3 हैचबैकबैक,  ईसी3 इलेक्ट्रिक हैचबैक, सी3 एयरक्रॉस कॉम्पेक्ट एसयूवी और सी5 एयरक्रॉस मिड-साइज़ एसयूवी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने ईसी3 के यूरोपियन वर्जन से हाल ही पर्दा उठाया है, यहां देखें यह भारतीय वर्जन से कितनी है अलग। 

    यह भी पढ़ें : पिछले सप्ताह की ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी टॉप हेडलाइन्स पर डालिए एक नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है