• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के बेस से ऊपर वाले प्योर वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट प्योर वेरिएंट में बेस वेरिएंट के मुकाबले कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जो ओनरशिप एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाएंगे।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 27, 2025 11:45 ist
    info icon
    published onMay 27, 2025 11:45 IST
    last updated onMay 27, 2025 11:45 IST
    161 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट प्योर वेरिएंट में बेस वेरिएंट के मुकाबले कई अतिरिक्त कंफर्ट फीचर दिए गए हैं जो ओनरशिप एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाएंगे

    टाटा मोटर्स ने 2025 अल्ट्रोज फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है। इस गाड़ी का एक्सटीरियर व इंटीरियर पहले से एकदम नया है और इसमें कई सारे नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार के बेस से ऊपर वाले प्योर वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे:

    आगे की डिजाइन 

    2025 Tata Altroz Facelift Pure front

    नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार के प्योर वेरिएंट में आगे की तरफ नई ग्रिल और बंपर पर ब्लैक एक्सेंट दिए गए हैं जो इसे बोल्ड लुक देते हैं। इस वेरिएंट में आगे की तरफ ऑटो हेडलैंप फंक्शन के साथ एलईडी हेडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर दिए गए हैं। इसमें एलईडी डीआरएल्स का अभाव है जो कि इसके टॉप वेरिएंट के साथ मिलती है।

    साइड 

    2025 Tata Altroz Facelift Pure wheels

    2025 Tata Altroz Facelift Pure Side

    अल्ट्रोज फेसलिफ्ट प्योर वेरिएंट में स्टाइलिश व्हील कवर दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक लुक देते हैं। यह गाड़ी फ्लश-टाइप फ्रंट डोर हैंडल्स के साथ काफी अपमार्केट लगती है। इसके अलावा इसकी साइड प्रोफाइल बेस वेरिएंट स्मार्ट के जैसी है।

    पीछे की डिजाइन

    2025 Tata Altroz Facelift Pure rear

    पीछे की तरफ इसमें ब्लैक कलर का बंपर दिया गया है जो इसे काफी दमदार लुक देता है। इसमें एलईडी टेललैंप्स को रिफ्लेक्टर स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है। इस वेरिएंट में रियर वाइपर और वॉशर नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें रियर डिफॉगर मिलता है।  

    इंटीरियर

    2025 Tata Altroz Facelift Pure dashboard

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार के प्योर वेरिएंट में केबिन के अंदर डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम, टच-सेंसिटिव क्लाइमेट कंट्रोल्स और इल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें पियानो ब्लैक एक्सेंट दिए गए हैं जो इसे अच्छा कॉन्ट्रास्ट देते हैं। 

    प्योर वेरिएंट में रियर सीट पैसेंजर के लिए एसी वेंट्स नहीं दिए गए हैं और इसमें फ्रंट व रियर रो पैसेंजर के लिए आर्मरेस्ट की सुविधा भी नहीं दी गई है। चूंकि यह इसका बेस से ऊपर वाला वेरिएंट है, ऐसे में इसमें फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। केबिन एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 4-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। 

    फीचर व सेफ्टी 

    2025 Tata Altroz Facelift Pure steering

    टाटा अल्ट्रोज न्यू मॉडल के प्योर वेरिएंट में 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-इंच एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक एसी और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स (आउटसाइड रियर व्यू मिरर) जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में बेस वेरिएंट वाले फीचर भी मिलते हैं जिसमें पावर विंडो, ड्राइव मोड, रिमोट कीलेस एंट्री शामिल है। 

    2025 Tata Altroz Facelift Pure isofix

    सेफ्टी के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। 

    इंजन ऑप्शन 

    2025 टाटा अल्ट्रोज गाड़ी के प्योर वेरिएंट में 1.5-लीटर डीजल इंजन समेत तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है :- 

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल + सीएनजी 

    1.5-लीटर डीजल इंजन 

    पावर 

    88 पीएस 

    73.5 पीएस 

    90 पीएस 

    टॉर्क 

    115 एनएम

    103 एनएम 

    200 एनएम

    ट्रांसमिशन ऑप्शन 

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    यदि आप इसका टॉप वेरिएंट चुनते हैं तो आपको पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा। 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    2025 Tata Altroz Facelift Pure

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर वेरिएंट की कीमत कुछ इस प्रकार है :-  

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर पेट्रोल  

    7.69 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर पेट्रोल (एएमटी)  

    8.29 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर पेट्रोल सीएनजी के साथ 

    8.79 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर डीजल 

    8.99 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है। 

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20 और टोयोटा ग्लैंजा से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है