• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर वीएक्सआई फोटो गैलरी: जानिए सेडान कार के इस मॉडल में क्या कुछ खास मिलता है

    डिजायर वीएक्सआई में 7-इंच टचस्क्रीन, मैनुअल एसी और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    modified on नवंबर 24, 2024 11:24 ist
    info icon
    published onNov 24, 2024 11:22 IST
    last updated onNov 24, 2024 11:24 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में 2024 मारुति डिजायर को भारत में लॉन्च किया गया है। इसे नए एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन, नए फीचर, और नए जेड सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। डिजायर 2024 मॉडल चार वेरिएंट्स: एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई, और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है। यहां हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे न्यू डिजायर के वीएक्सआई वेरिएंट में वास्तव में क्या कुछ खास मिलता है:

    आगे का डिजाइन

    2024 मारुति सुज़ुकी डिजायर वीएक्सआई वेरिएंट में बेस मॉडल एलएक्सआई वाली समानताएं हैं। इसमें एक ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों तरफ ऊपर की ओर हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइटें दी गई है जो एक क्रोम स्ट्रिप से आपस में कनेक्टेड है। बेस मॉडल से ऊपर वाले डिजायर वीएक्सआई वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट और एलईडी फॉग लाइट का अभाव है।

    साइड प्रोफाइल

    डिजायर वीएक्सआई में छोटे 14-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि डीलरशिप पर दिखे मॉडल में व्हील कवर भी दिए गए हैं, जबकि इस वेरिएंट में यह फीचर नहीं दिया जा रहा है। इसके डोर हैंडल और ओआरवीएम (आउटसाइड रियरव्यू मिरर) बॉडी कलर में है, जबकि ओआरवीएम पर इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर भी दिए गए हैं।

    पीछे का डिजाइन

    इसमें टॉप मॉडल की तरह वाय-शेप्ड एलईडी टेल लाइट दी गई है जो एक क्रोम स्ट्रिप से आपस में कनेक्टेड है। मारुति ने न्यू डिजायर के सभी वेरिएंट्स में रियर डिफॉगर भी दिया है।

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति डिजायर vs टाटा टिगोर vs होंडा अमेज: कौनसी सेडान कार ज्यादा माइलेज देती है?

    केबिन

    2024 डिजायर वीएक्सआई वेरिएंट में ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज केबिन थीम के साथ सीटों पर बैज फेब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    मारुति सुजुकी डिजायर वीएक्सआई में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें 4-स्पीकर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी दी गई है। मारुति ने इसमें रियर वेंट्स के साथ मैनुअल एसी भी दी है। सुरक्षा के लिए डिजायर वीएक्सआई में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    डिजायर वीएक्सआई पेट्रोल और सीएनजी दोनों पावरट्रेन में उपलब्ध है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    82 पीएस

    70 पीएस

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी*

    5-स्पीड एमटी

    माइलेज

    24.79 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी), 25.71 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी*)

    33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    *एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    प्राइस और कंपेरिजन

    2024 मारुति डिजायर वीएक्सआई की कीमत 7.79 लाख रुपये से 8.74 लाख रुपये के बीच है, जबकि डिजायर की प्राइस 6.79 लाख रुपये से 10.14 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला टाटा टिगोर, हुंडई ऑरा, और न्यू होंडा अमेज से है। मारुति ने डिजायर न्यू मॉडल को सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी पेश किया है, जिसकी प्राइस 18,248 रुपये महीने से शुरू होती है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है