• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ने छुपाई हैक्सा से जुड़ी ये बड़ी बात, जानकर हो जाएंगे हैरान

    कंपनी ने पिछले साल नवंबर में इसकी बुकिंग शुरू की थीं, अब आलम ये है कि

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जनवरी 19, 2017 12:23 ist
    info icon
    published onJan 19, 2017 12:23 IST
    last updated onJan 19, 2017 12:23 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने कल यानी बुधवार को टाटा हैक्सा को पेश किया और इसकी ढेरों खूबियां तो बताईं लेकिन इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली बात को छुपा गई, जिसका पता अब चला है। मामला ये है कि हैक्सा को लॉन्च से पहले ही अच्छी प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई थी। कंपनी ने इसकी बुकिंग पिछले साल नवम्बर महीने में शुरू की थी और एडवांस बुकिंग की वजह से हैक्सा लॉन्च से पहले ही 2 महीने की वेटिंग पर चली गई है।  इसका मतलब ये है कि अगर आज आप हैक्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा इंतज़ार करना होगा।

    कंपनी के मुताबिक हैक्सा के ऑटोमैटिक वेरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा आ रही है, हैक्सा को जितनी बुकिंग मिली हैं, उनमें से 60 फीसदी बुकिंग ऑटोमैटिक वर्जन के लिए हैं और 40 फीसदी मांग मैनुअल वेरिएंट की है। इसका मतलब ये है कि हैक्सा के एक्सएमए और एक्सटीए वेरिएंट की मांग सबसे ज्यादा है, ये दोनों ही ऑटोमैटिक वेरिएंट हैं, एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सटी ऑल-व्हील-ड्राइव की मांग इनसे थोड़ी कम है।

    टाटा हैक्सा को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने का अहम कारण इसका आकर्षक डिजायन, एडवांस फीचर और आक्रामक कीमत का होना है। हैक्सा की कीमत 11.99 लाख रूपए से शुरू होती है, जो 17.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला महिन्द्रा की एक्सयूवी-500 और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा है। हैक्सा में दमदार इंजन और ऑफरोडिंग फीचर आने के कारण यह सफारी स्टॉर्म फैंस को भी अपनी ओर लुभा रही है।

    बीते साल टाटा मोटर्स ने टियागो हैचबैक को लॉन्च किया था, इस छोटी कार ने कंपनी को पैसेंजर कार सेगमेंट में एक अच्छी पहचान दिलाई। संभावना है कि हैक्सा भी कंपनी के लिए कुछ ऐसी ही सफलता जुटाएगी। टाटा मोटर्स की योजना जल्द ही दो और नई कारें लाने की है, इनमें एक है काइट5 सेडान और दूसरी है कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन, ये दोनों ही टियागो की तरह नई डिजायन थीम पर बनी होंगी।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    टाटा हेक्सा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है