English | हिंदी
ये हैं मारुति की टॉप 5 सीएनजी कारें जो देती हैं सबसे ज्यादा माइलेज
यहां हमने मारुति की सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 5 सीएनजी कार की लिस्ट तैयार की है, जो कुछ इस प्रकार है:
555 Views
- Write a कमेंट

भारत में इन दिनों सीएनजी कारों की डिमांड बढ़ रही है। वर्तमान में भारत में 10 ऐसी कारें मौजूद हैं जिनमें फ़ैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट मिलती है। इनमें से अधिकतर कारें मारुति सुजुकी ब्रांड (सात नॉन कमर्शियल मॉडल) की है।
1) सेलेरियो - 35.6 किलोमीटर/किलोग्राम

- मारुति के लाइनअप में सेलेरियो सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है जिसका एआरएआई माइलेज फिगर 35 किलोमीटर/किलोग्राम से ज्यादा है।
- मारुति की इस हैचबैक कार में सीएनजी का ऑप्शन केवल बेस से ऊपर वाले वीएक्सआई वेरिएंट के साथ मिलता है।
- सेलेरियो में सीएनजी किट केवल 1-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही मिलती है जिसका पावर आउटपुट 56.7 पीएस और 82 एनएम (पेट्रोल वेरिएंट से 8.5 पीएस/7 एनएम कम) है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
- मारुति सेलेरियो वीएक्सआई सीएनजी की प्राइस 6.7 लाख रुपये है।
- कॉम्पेक्ट हैचबैक सेगमेंट में आप मारुति वैगन आर कार को भी चुन सकते हैं। इस गाड़ी में 1-लीटर इंजन के साथ यही सीएनजी पावरट्रेन दी गई है। मारुति वैगन आर सीएनजी का एआरएआई माइलेज फिगर 34.05 किलोमीटर/किलोग्राम है। इस हैचबैक कार में सीएनजी का ऑप्शन एलएक्सआई (6.43 लाख रुपये) और वीएक्सआई (6.86 लाख रुपये) वेरिएंट के साथ मिलता है।
2) ऑल्टो 800 - 31.59 किलोमीटर/किलोग्राम

- मारुति अपनी अल्टो कार में सीएनजी का ऑप्शन बेस से ऊपर वाले एलएक्सआई (ओ) वेरिएंट के साथ दे रही है।
- इस एंट्री लेवल हैचबैक कार में लगा 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन सीएनजी मोड पर 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ केवल 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स ही दिया गया है।
- मारुति ऑल्टो एलएक्सआई (ओ) सीएनजी की प्राइस 5.03 लाख रुपये है जिसके चलते यह सबसे अफोर्डेबल सीएनजी कार साबित होती है।
- हाल ही में लॉन्च हुई ऑल्टो के10 में भी सीएनजी ऑप्शन जल्द शामिल किया जाएगा।
3) डिजायर - 31.12 किलोमीटर/किलोग्राम

- मारुति के पोर्टफोलियो में डिजायर इकलौती सेडान कार है जिसके साथ सीएनजी किट ऑप्शनल मिलती है।
- मारुति इस सब 4-मीटर सेडान कार में सीएनजी का ऑप्शन बेस से ऊपर वाले वीएक्सआई वेरिएंट और टॉप से नीचे वाले जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ देती है।
- डिजायर सीएनजी में लगा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 77 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल शिफ्टर गियरबॉक्स दिया गया है।
- डिजायर वीएक्सआई और जेडएक्सआई सीएनजी वेरिएंट की प्राइस क्रमशः 8.23 लाख रुपये और 8.91 लाख रुपये हैं।
4) स्विफ्ट - 30.9 किलोमीटर/किलोग्राम

- डिजायर सेडान की तरह ही स्विफ्ट में भी सीएनजी किट वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ दी गई है।
- इस गाड़ी में भी डिजायर वाली सीएनजी पावरट्रेन लगी है जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स शामिल है। यह इंजन सीएनजी मोड पर 77 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
- स्विफ्ट सीएनजी वेरिएंट की प्राइस 7.77 लाख रुपये से 8.45 लाख रुपये के बीच है।
5) अर्टिगा - 26.11 किलोमीटर/किलोग्राम

- अर्टिगा यहां इकलौती एमपीवी कार है जिसमें सीएनजी का ऑप्शन दिया गया है।
- स्विफ्ट और डिज़ायर की तरह इसमें भी सीएनजी ऑप्शन बेस से ऊपर वाले वीएक्सआई वेरिएंट और टॉप से नीचे वाले जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ मिलता है।
- यह एमपीवी सीएनजी मोड पर 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स दिया गया है।
- मारुति अर्टिगा सीएनजी की प्राइस 10.5 लाख रुपये से 11.6 लाख रुपये के बीच है।
नोट : 1) सीएनजी वेरिएंट की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट से लगभग 90,000 रुपये से लेकर 95,000 रुपये ज्यादा रखी जाती है।
2) इस लिस्ट में हमनें वैगन आर सीएनजी को शामिल नहीं किया है क्योंकि यह सेलेरियो वाले सेगमेंट की ही कार है। वैगन आर सीएनजी के मुकाबले सेलेरियो सीएनजी ज्यादा माइलेज देती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मारुति की कई कारों में सीएनजी ऑप्शन जल्द शामिल किया जा सकता है। नए अपडेट्स के लिए कारदेखो से जुड़े रहें।
सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें














