• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 एमजी टॉमहॉक EV vs एमजी टॉमहॉक PHEV कंपेरिजन: कौनसी SUV कार खरीदें?

    इन दोनों के बीच चुनाव का फैसला कई छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलावों और इनके पावरट्रेन विकल्पों के आधार पर किया जा सकता है

    स्तुति
    स्तुति
    modified on सितंबर 23, 2026 17:30 ist
    info icon
    published onAug 29, 2026 14:44 IST
    last updated onSep 23, 2026 17:30 IST
    11.6K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector Tomahawk EV vs PHEV

    JSW MG Motor India न्यू एनर्जी व्हीकल सेगमेंट में लीडर बनना चाहती है, और इसलिए कंपनी ने एक नहीं बल्कि नई कार Hector Tomahawk EV और Hector Tomahawk PHEV लॉन्च की है। यह दोनों SUV कार एक जैसे ADAPT प्लेटफॉर्म पर बनाई गई हैं, लेकिन इन दोनों कारों की अपनी अलग-अलग खूबियां हैं। यहां हमने इन दोनों गाड़ियों का कंपेरिजन किया है, जिससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। तो, चलिए आगे विस्तार से इस बारे में जानते हैं: 

    कीमत 

    मॉडल

    MG Hector Tomahawk EV

    MG Hector Tomahawk PHEV

    कीमत (BaaS के साथ)

    13.99 लाख रुपये + 4.9 रुपये प्रति किमी से 17.49 लाख रुपये + 4.9 रुपये प्रति किमी

    21.79 लाख रुपये + 3.2 रुपये प्रति किमी से 23.89 लाख रुपये + 3.2 रुपये प्रति किमी

    कीमत (BaaS के बिना)

    19.50 लाख रुपये से 23.50 लाख रुपये

    25.70 लाख रुपये से 27.80 लाख रुपये

    सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

    MG Hector Tomahawk EV की कीमत PHEV वर्जन से 6.2 लाख रुपये कम है, जो एक बहुत बड़ा अंतर है।

    BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) कीमतों की बात करें तो यह अंतर बढ़कर 7.8 लाख रुपये हो जाता है। चूंकि, इस इलेक्ट्रिक कार में बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, ऐसे में इसकी रनिंग कॉस्ट भी 1.7 रुपये प्रति किलोमीटर ज्यादा है। 

    इन दोनों एसयूवी कार की बुकिंग अधिकृत डीलरशिप नेटवर्क और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यहां देखें इससे जुड़ी जानकारी। 

    साइज

    पैरामीटर

    एमजी हेक्टर टोमाहॉक ईवी

    एमजी हेक्टर टोमाहॉक PHEV

    अंतर

    लंबाई

    4745 मिलीमीटर

    4745 मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं

    चौड़ाई

    1850 मिलीमीटर

    1850 मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं

    ऊंचाई

    1770 मिलीमीटर

    1770 मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं

    व्हीलबेस

    2810 मिलीमीटर

    2810 मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं

    बूट स्पेस*

    192 लीटर (7-सीटर) / 610 लीटर (5-सीटर)

    192 लीटर

    कोई अंतर नहीं

    *सभी रो उठी होने पर 

    दोनों एसयूवी कार का साइज एक समान है। इनकी लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस में कोई अंतर नहीं है। 

    MG Hector Tomahawk EV

    MG Hector Tomahawk PHEV

    यहां तक कि इनका बूट स्पेस भी एक समान है। PHEV मॉडल में 7-सीटर कॉन्फिगरेशन स्टैंडर्ड मिलता है, जिसमें तीसरी रो की सीटें उठी हुई होने पर बूट स्पेस 192 लीटर तक सीमित हो जाता है। यह बड़ी फैमिली के लिए तो ठीक है, लेकिन सामान रखने के लिए इसमें ज्यादा स्पेस नहीं मिलता। जबकि, Hector Tomahawk EV में ग्राहकों को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। इसमें 7-सीटर के अलावा 5-सीटर लेआउट का विकल्प भी दिया गया है। 5 सीटर हेक्टर टॉमहॉक ईवी में 610 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह उन लोगों के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है जिन्हें ज्यादा सीटों की बजाए लगेज स्पेस की ज्यादा जरूरत रहती है। 

    कलर ऑप्शन

    एमजी हेक्टर टोमहॉक ईवी

    एमजी हेक्टर टोमाहॉक PHEV

    पर्ल व्हाइट

    पर्ल व्हाइट

    ऑरोरा सिल्वर

    ऑरोरा सिल्वर

    स्टारी ब्लैक

    स्टारी ब्लैक

    सेलाडॉन ब्लू^

    सेलाडॉन ब्लू^

    शैडो गोल्ड

    शैडो गोल्ड

    खाकी ग्रीन^

    टर्क्वाइज़ ग्रीन^

    ^ऑप्शनल डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ उपलब्ध 

    Hector Tomahawk EV और Hector Tomahawk PHEV दोनों में एक जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं, बस ग्रीन शेड अलग है।

    खास बात यह है कि एमजी इलेक्ट्रिक कार के डुअल-टोन वर्जन में ब्लैक रूफ है, जबकि PHEV के डुअल-टोन वर्जन व्हाइट रूफ है।

    हमारी पसंद:

    दोनों एसयूवी कार के लिए, हम डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ सेलाडॉन ब्लू शेड चुनेंगे। यह कलर कार को क्लासी, एलिगेंट, रिच लुक और फील देता है और रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ अच्छा कंट्रास्ट देता है।

    फीचर्स

    फीचर

    एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी

    एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी

    एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स

    ✅

    ✅

    एलईडी डीआरएल्स

    ✅

    ✅

    फ्रंट इल्युमिनेशन लोगो

    ✅

    ✅

    क्रोम-स्टडेड ग्रिल

    ❌

    ✅

    क्रोम-स्टडेड लोअर एयर डैम

    ✅

    ❌

    अलॉय व्हील्स

    18-इंच डुअल-टोन

    18-इंच डुअल-टोन

    रेड ब्रेक कैलिपर्स

    ✅

    ✅

    एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ ओआरवीएम

    ✅

    ✅

    डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश

    ✅

    ✅

    क्रोम विंडोलाइन एक्सेंट

    ✅

    ✅

    साइड क्लैडिंग

    ✅

    ✅

    एलईडी टेललैंप्स

    ✅

    ✅

    एलईडी रियर फॉग लैंप

    ✅

    ✅

    रियर स्पॉइलर

    ✅

    ✅

    सिक्वेन्शियल  टर्न इंडिकेटर्स

    ✅

    ✅

    रूफ रेल्स

    ✅

    ✅

    ब्राउन और ब्लैक कलर स्कीम

    ✅

    ✅

    एम्बिएंट लाइटिंग

    ✅ (256 कलर)

    ✅ (256 कलर)

    लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅

    ✅

    रियर एसी वेंट्स

    ✅

    ✅

    60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सेकंड रो सीटें

    ✅

    ✅

    सेकंड रो पर रिक्लाइन सीट 

    ✅

    ✅

    सेकंड रो स्लाइडिंग

    ✅(केवल 7-सीटर)

    ✅

    पैनोरमिक सनरूफ

    ✅

    ✅

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    ✅

    ✅

    पावर्ड टेलगेट

    ✅

    ✅

    ड्राइव मोड्स

    ✅(इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स, कस्टम)

    ✅(इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स, कस्टम)

    6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅

    ✅

    मेमोरी फंक्शन और ऑटो रिट्रैक्ट वाली ड्राइवर सीट

    ✅

    ✅

    रियर विंडो सनशेड

    ✅

    ✅

    ऑटो हेडलैंप्स

    ✅

    ✅

    PM 2.5 केबिन एयर फिल्टर

    ✅

    ✅

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    अकॉस्टिक और यूवी कट विंडो

    ✅

    ✅

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    पावर-फोल्डिंग और पावर-एडजस्टेबल ओआरवीएम

    ✅

    ✅

    क्रूज कंट्रोल

    ✅(एडेप्टिव)

    ✅(एडेप्टिव)

    12V पावर आउटलेट

    ✅

    ✅

    कूलिंग के साथ 50W वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    V2L (व्हीकल-2-लोड) और V2V (व्हीकल-2-व्हीकल)

    ✅

    ✅

    V2H (व्हीकल-2-होम)

    ✅

    ✅

    6 एयरबैग

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)

    ✅

    ✅

    हिल होल्ड कंट्रोल  

    ✅

    ✅

    ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम 

    ✅

    ✅

    ADAS

    ✅(लेवल 2)

    ✅(लेवल 2)

    पार्किंग कैमरा

    ✅(360-डिग्री)

    ✅(360-डिग्री)

    पार्किंग सेंसर्स

    ✅(आगे और पीछे)

    ✅(आगे और पीछे)

    MG Hector Tomahawk EV

    MG Hector Tomahawk PHEV

    Hector Tomahawk EV और Hector Tomahawk PHEV की फीचर लिस्ट एक जैसी है, बस PHEV में आगे ग्रिल है जबकि EV में क्रोम-स्टडेड लोअर एयर डैम है।

    दोनों में सेफ्टी का भी अच्छा ध्यान रखा गया है, इसके लिए इनमें 6 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    पावरट्रेन

    एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी

    एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीचईवी

    बैटरी पैक

    69.2 kWh

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 'एटकिंसन साइकिल' पेट्रोल

    इलेक्ट्रिक मोटर्स की संख्या

    1

    बैटरी पैक

    20.5 kWh

    सर्टिफाइड रेंज (MIDC पार्ट 1 + पार्ट 2)

    517 किमी

    इलेक्ट्रिक मोटर्स की संख्या

    1

    पावर

    204 PS

    पावर (इंजन + मोटर)

    102 PS + 201 PS

    टॉर्क

    310 Nm

    टॉर्क (इंजन + मोटर)

    125 Nm + 237 Nm

    -

    ट्रांसमिशन

    DHT

    सर्टिफाइड रेंज

    1100 किमी (कंबाइंड)/115 किमी (केवल ईवी)

    DHT- Dedicated Hybrid Transmission

    दोनों में सबसे बड़ा फर्क इनके पावरट्रेन में है।

    Hector Tomahawk EV में 69.2 kWh का बैटरी पैक है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 204 पीएस की पावर और 310 एनएम टॉर्क देती है। फुल चार्ज में इसकी रेंज 517 किलोमीटर बताई गई है।

    MG Hector Tomahawk PHEV

    वहीं, Hector Tomahawk PHEV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 20.5 kWh बैटरी पैक वाला प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है। बैटरी फुल चार्ज और फुल टैंक फ्यूल के साथ इसकी कुल रेंज 1100 किलोमीटर से ज्यादा बताई गई है।

    मुकाबला

    हेक्टर टॉमहॉक ईवी कार महिंद्रा एक्सईवी 9एस और आगामी टाटा सफारी ईवी को कड़ी टक्कर देती है। इसे किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 जैसी 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी कार के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।  

    हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9एस और एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी से है। इसे टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और जीप मेरिडियन जैसे आईसीई पावर्ड मॉडल के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    आखिरी फैसला पूरी तरह से ग्राहकों की पावरट्रेन प्राथमिकता पर निर्भर करता है। MG Hector Tomahawk के यह दोनों वर्जन दो अलग-अलग तरह के खरीदारों के लिए बनाए गए हैं। यहां कोई एक 'बेहतर' विकल्प नहीं है, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जरूरतें क्या हैं।

    MG Hector Tomahawk EV

    MG Hector Tomahawk EV: यह उन लोगों के लिए है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक फ्यूचर के लिए तैयार हैं। इसकी शुरुआती कीमत काफी कम है, खासकर BaaS स्कीम के साथ। 517 km की रेंज ज्यादातर लोगों के लिए काफी है और इसका 5-सीटर वेरिएंट उन लोगों के लिए बेहद प्रैक्टिकल है जिन्हें 7 सीटर ऑप्शन की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सेगमेंट में सबसे बड़े बूट स्पेस में से एक देता है। 

    MG Hector Tomahawk PHEV

    Hector Tomahawk PHEV: यह भारत की पहली मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड कार है। यह अपनी EV सिबलिंग की तरह ही ज्यादा स्पेशियस, अच्छी प्रैक्टिकैलिटी और बेहतरीन फीचर्स वाला केबिन देती है, साथ ही इसमें पावरट्रेन के बीच ऐसी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है जो बाजार में किसी और कार में नहीं है। आखिर में, आपकी पसंद इस बात पर निर्भर करेगी कि कौनसी पावरट्रेन टेक्नोलॉजी आपके लिए सबसे अच्छी है और क्या आप इस इंजन के लिए ज़्यादा कीमत चुकाने को तैयार हैं।

    आप इन दोनों में से कौनसी एसयूवी कार को चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर tomahawk ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है