• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट : इन 12 तस्वीरों के जरिए जानिए इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट में कई सारे कंफर्ट फीचर दिए गए हैं, लेकिन इसमें कई फीचर का अभाव है जो कि केवल इसके टॉप वेरिएंट में मिलते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 03, 2025 12:24 ist
    info icon
    published onJun 03, 2025 11:20 IST
    last updated onJun 03, 2025 12:24 IST
    170 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की स्टाइलिंग एकदम नई है और इसमें अपडेटेड इंटीरियर भी दिया गया है। यह गाड़ी सात वेरिएंट में आती है जिसमें अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट भी शामिल है जो कि इसका टॉप से नीचे वाला वेरिएंट है। नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार के अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    आगे की डिजाइन 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    अल्ट्रोज अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट में आगे की तरफ नई डिजाइन की ग्रिल और डीआरएल्स के साथ फुल एलईडी हेडलाइट सेटअप दिया गया है। इसमें कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं जो इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें वो सभी स्टाइलिंग एलिमेंट दिए गए हैं जिसकी उम्मीद टॉप से नीचे वाले वेरिएंट से की जा सकती है। 

    साइड 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट की साइड प्रोफाइल का सबसे बड़ा हाइलाइट 16-इंच अलॉय व्हील्स हैं जो इसे काफी स्पोर्टी और रिफाइंड लुक देते हैं। इसमें फ्लश-टाइप फ्रंट डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसकी साइड प्रोफाइल 2025 टाटा अल्ट्रोज कार के बाकी वेरिएंट के जैसी है। 

    पीछे की डिजाइन 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार के अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट में पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें ब्लैक-आउट बंपर और ब्लैक एक्सेंट भी दिए गए हैं जो कि इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। रियर साइड पर इसमें वाइपर और वॉशर, शार्क फिन एंटीना और डुअल-टोन पेंट थीम दी गई है। 

    इंटीरियर 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    2025 टाटा अल्ट्रोज कार के अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट में केबिन के अंदर डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम के साथ व्हाइट एक्सेंट दिए गए हैं जो इसे स्पेशियस दिखाते हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपग्रेडेड साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है।

    इस वेरिएंट में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एंटी-पिंच फीचर के साथ वन-टच ड्राइवर-साइड विंडो और इल्युमिनेटेड टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे प्रीमियम फीचर भी दिए गए हैं। 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    रियर सीट पैसेंजर के लिए इसमें एसी वेंट्स की सुविधा दी गई है और रियर आर्मरेस्ट के साथ इसमें इंटीग्रेटेड कप होल्डर भी मिलते हैं। 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    कंफर्ट व सेफ्टी के लिए इसमें हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सीटबेल्ट भी दी गई है। 

    फीचर व सेफ्टी 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट गाड़ी के अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और फ्रंट व रियर पैसेंजर के लिए 65वाट फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    इसमें कीलेस एंट्री, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए गए हैं, लेकिन इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर नहीं दिए गए हैं जो कि इसके टॉप वेरिएंट के साथ मिलते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट अकंप्लिश्ड एस वेरिएंट में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है :- 

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    88 पीएस

    73.5 पीएस

    90 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    103 एनएम

    200 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी^ / 6-स्पीड डीसीटी*

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स भी दिया गया है। 

    प्राइस व कंपेरिजन

    2025 Tata Altroz Facelift Accomplished S

    2025 टाटा अल्ट्रोज अकंप्लिश्ड एस वेेरिएंट की कीमत कुछ इस प्रकार है :- 

    2025 टाटा अल्ट्रोज अकंपलिश्ड एस पेट्रोल   

    9.99 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज अकंपलिश्ड एस पेट्रोल सीएनजी के साथ 

    11.09 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज अकंपलिश्ड एस पेट्रोल (डीसीए)  

    11.24 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज अकंपलिश्ड एस डीजल

    11.29 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।  

    अल्ट्रोज फेसलिफ्ट हैचबैक कार का मुकाबला हुंडई आई20, टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो कार से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है