• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में मिलेंगे पांच कलर ऑप्शन, तस्वीरों के जरिए डालिए इन पर एक नजर

    नई टाटा अल्ट्रोज कार के टॉप वेरिएंट में सभी पांच कलर ऑप्शन के साथ डुअल-टोन ब्लैक रूफ मिलेगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 15, 2025 10:57 ist
    info icon
    published onMay 15, 2025 10:55 IST
    last updated onMay 15, 2025 10:57 IST
    221 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट भारत में शोकेस हो चुकी है और यहां इसे 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। टाटा की यह नई प्रीमियम हैचबैक कार पांच कलर ऑप्शन में आएगी। इस गाड़ी में कई डिजाइन अपडेट दिए जाएंगे, साथ ही इसमें नए फीचर भी जोड़े जाएंगे। नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार में कौनसे कलर ऑप्शन मिलेंगे, जानते हैं इसके बारे में आगे :-

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट : कलर ऑप्शन 

    • ड्यून ग्लो

    2025 Tata Altroz Facelift Dune Glow

    • प्रिस्टाइन व्हाइट :

    2025 Tata Altroz Facelift Pristine White

    • रॉयल ब्लू :

    2025 Tata Altroz Facelift Royal Blue

    • एम्बर ग्लो :

    2025 Tata Altroz Facelift Ember Glow

    • प्योर ग्रे :

    2025 Tata Altroz Facelift Pure Gray

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सभी कलर ऑप्शन टॉप से नीचे वाले अकंपलिश्ड एस वेरिएंट से डुअल-टोन ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट से जुड़ी जानकारी

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार पांच वेरिएंट या 'पर्सोना' : स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, अकंपलिश्ड और अकंपलिश्ड प्लस एस में आएगी। 

    2025 Tata Altroz Facelift

    इस हैचबैक कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। आगे की तरफ इसमें सिल्वर इंसर्ट के साथ नई ग्रिल, डीआरएल्स के साथ ट्विन-पॉड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, बड़े एयर इंटेक के साथ स्पोर्टी फ्रंट बंपर और नए एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें 16-इंच अलॉय व्हील्स और फ्रंट डोर पर इल्युमिनेशन के साथ फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और नए डिजाइन का बंपर रिवर्स लाइट के साथ दिया गया है, जिसे नंबर प्लेट के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है। 

    2025 Tata Altroz Facelift Dashboard

    2025 टाटा अल्ट्रोज का केबिन भी एकदम नया है। इसमें बेज अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड डैशबोर्ड के साथ चौड़ा ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट दिया गया है जिस पर स्लीक कॉपर-कलर्ड आउटलाइन मिलती है। केबिन के अंदर इसमें टाटा टियागो और नेक्सन की तरह इल्युमिनेटेड लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस गाड़ी के ऑटोमेटिक वेरिएंट में नया गियर लीवर दिया गया है, जबकि फिजिकल एसी कंट्रोल्स को इसमें टच पैनल से रिप्लेस किया गया है।  

    फीचर 

    2025 Tata Altroz Facelift

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, सिंगल-पेन सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, एयर प्यूरीफायर, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए जाएंगे।  

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे।  

    इंजन ऑप्शन  

    टाटा अल्ट्रोज 2025 मॉडल में मौजूदा अल्ट्रोज वाले इंजन मिलना जारी रह सकते हैं, जिनके स्पेसिफिकेश इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    88 पीएस

    73.5 पीएस

    90 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    103 एनएम

    200 एनएम

    गियरबॉक्स

    5 स्पीड एमटी/ 6 स्पीड डीसीटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    अल्ट्रोज न्यू मॉडल में अल्ट्रोज रेसर वाला 120 पीएस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है।

    प्राइस व कंपेरिजन

    2025 Tata Altroz facelift Front

    2025 टाटा अल्ट्रोज की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में अल्ट्रोज कार की प्राइस 6.65 लाख रुपये से 11.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई आई20, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है