• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 हुंडई वेन्यू एचएक्स 4 वेरिएंट में मिलेगा केवल एक इंजन ऑप्शन, जानिए कौनसा?

    नई हुंडई वेन्यू एसयूवी में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 31, 2025 10:59 ist
    info icon
    published onOct 31, 2025 10:59 IST
    last updated onOct 31, 2025 10:59 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    2025 Hyundai Venue

    हुंडई इंडिया भारत में 2025 वेन्यू को 4 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी आठ वेरिएंट : एचएक्स, एचएक्स 2, एचएक्स 4, एचएक्स 5, एचएक्स 6, एचएक्स 6टी, एचएक्स 7, एचएक्स 8 और एचएक्स 10 में आएगी। इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के साथ तीन इंजन ऑप्शन : 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेंगे। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट में तीनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जबकि बेस से ऊपर वाले एचएक्स 4 वेरिएंट में केवल 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। 

    हुंडई ने फिलहाल नई वेन्यू कार की वेरिएंट-वाइज फीचर लिस्ट साझा नहीं की है। नई हुंडई वेन्यू एसयूवी कार में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे इसके बारे में आगे :-

    फीचर

    2025 Hyundai Venue

    नई हुंडई एचएक्स 5 वेरिएंट के फीचर लीक हो चुके हैं जिसके बारे में आप यहां देख सकते हैं। अनुमान है कि हुंडई वेन्यू कार के एचएक्स 4 वेरिएंट में सभी बेसिक फीचर दिए जा सकते हैं जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम, एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बेसिक साउंड सिस्टम, एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, मैनुअल एसी, और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स शामिल हो सकते हैं। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ शायद ही दिया जाएगा, जो कि इसके एचएक्स 5 के साथ मिलेगा।

    इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर विंडो सनशेड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मून व्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग, 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर मिलेंगे। 

    सेफ्टी के लिए एचएक्स 4 वेरिएंट में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर दिए जाएंगे। 

    न्यू जनरेशन हुंडई वेन्यू कार के टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी भी दिए जाएंगे। 

    इंजन ऑप्शन 

    2025 हुंडई वेन्यू में तीन इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार होंगे :- 

    इंजन

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर

    83 पीएस

    120 पीएस

    116 पीएस 

    टॉर्क

    114 एनएम

    172 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एट 

    डीसीटी - डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

    हुंडई वेन्यू एचएक्स 4 वेरिएंट में केवल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। वेन्यू लाइनअप के वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन के बारे में जानने के लिए आप यहां क्लिक करें

    संभावित कीमत और मुकाबला 

    2025 Hyundai Venue

    2025 हुंडई वेन्यू गाड़ी की कीमत 7.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है।  इस एसयूवी कार का मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, किआ सिरोस, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कार से रहेगा। यह गाड़ी टोयोटा टाइजर और मारुति फ्रॉन्क्स सब-कॉम्पेक्ट क्रॉसओवर को भी कड़ी टक्कर देगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है