• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर: सेडान कार का कौनसा वेरिएंट है सबसे बेस्ट? जानिए यहां

    नई मारुति डिजायर चार वेरिएंट : एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 30, 2024 13:06 ist
    info icon
    published onDec 30, 2024 13:06 IST
    last updated onDec 30, 2024 13:06 IST
    928 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति डिजायर भारत की सबसे पॉपुलर सबकॉम्पेक्ट सेडान कार है जिसे हाल ही में जनरेशन अपडेट मिला है। 2024 मारुति डिजायर का ना केवल एक्सटीरियर व इंटीरियर नया है, बल्कि इसमें कई सारे नए फीचर भी दिए गए हैं। डिजायर मारुति की पहली कार है जिसे ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। 2024 मारुति डिजायर के कौनसे वेरिएंट को खरीदना है फायदे का सौदा, जानिए यहां:

    न्यू मारुति डिजायर चार वेरिएंट: एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है। 

    हमारा एनालिसिस

    एलएक्सआई: यदि आपका बजट टाइट है और आप एक कंफर्टेबल व प्रेक्टिकल सेडान कार चाहते हैं तो इसके बेस वेरिएंट को चुनें।

    वीएक्सआई: इसमें टचस्क्रीन, रियर एसी वेंट और ऑडियो सिस्टम जैसे सभी जरूरी फीचर दिए गए हैं।

    जेडएक्सआई: ऑटो एलईडी हेडलाइट, ऑटो एसी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर के साथ यह एक वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट साबित होता है।

    जेडएक्सआई प्लस: बड़ी स्क्रीन, सिंगल पेन सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स के लिए इसे खरीदें।

    2024 मारुति डिजायर जेडएक्सआई : क्या यह है इसका सबसे बेस्ट वेरिएंट?

    2024 Maruti Dzire ZXi Front

    डिजायर जेडएक्सआई एमटी 

    डिजायर जेडएक्सआई एएमटी 

    डिजायर जेडएक्सआई सीएनजी 

    8.89 लाख रुपये 

    9.34 लाख रुपये 

    9.84 लाख रुपये 

    सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार हैं

    डिजायर जेडएक्सआई वेरिएंट की कीमत 8.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इस वेरिएंट में ऑटो एलईडी हेडलाइट्स, एक पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटो एसी जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 6 स्पीकर (2 ट्वीटर समेत) और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। सुरक्षा के लिए इसमें रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर मिलते हैं।

    इंजन ऑप्शन 

    इंजन 

    1.2-लीटर जेड सीरीज 3-सिलेंडर नैचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.2-लीटर जेड सीरीज 3-सिलेंडर नैचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल-सीएनजी 

    पावर 

    82 पीएस 

    70 पीएस 

    टॉर्क 

    112 एनएम 

    102 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    24.79 किमी/लीटर (एमटी) , 25.71 किमी/लीटर (एएमटी)

    33.73 किमी/किलोग्राम 

    एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन 

    2024 Maruti Dzire ZXi Side

    मारुति डिजायर के मिड-वेरिएंट जेडएक्सआई में पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ एमटी और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    यह भी पढ़ें : 2024 होंडा अमेज : सेडान कार का कौनसा वेरिएंट है सबसे बेस्ट? जानिए यहां

    2024 मारुति डिजायर : फीचर हाइलाइट

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    • एलईडी डीआरएल्स के साथ ऑटो एलईडी हेडलाइट्स
    • एलईडी टेललाइट
    • 15-इंच के अलॉय व्हील
    • क्रोम विंडो गार्निश
    • ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स
    • बॉडी कलर्ड डोर हैंडल और ओआरवीएम
    • शार्क फिन एंटीना
    • ब्लैक और बेज डुअल-टोन इंटीरियर
    • फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
    • कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट
    • सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट
    • इनसाइड डोर हैंडल पर क्रोम फ़िनिश
    • पार्किंग ब्रेक लीवर टिप और गियर लीवर पर क्रोम एक्सेंट
    • डैशबोर्ड पर सिल्वर ट्रिम और फॉक्स वुडन इंसर्ट
    • इंस्ट्रूमेंट कंसोल और डोर पर साटिन एक्सेंट
    • एसी वेंट पर सिल्वर फिनिश
    • कलर्ड एमआईडी (मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले) के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
    • ड्राइवर साइड विंडो के लिए ऑटो अप/डाउन के साथ फ्रंट और रियर पावर विंडो
    • टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील
    • 12वोल्ट चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट)
    • फ्रंट पैसेंजर के लिए टाइप-ए यूएसबी फोन चार्जर
    • रियर पैसेंजर के लिए टाइप-ए और टाइप-सी यूएसबी फोन चार्जर
    • वायरलेस फोन चार्जर
    • कीलेस एंट्री
    • रियर वेंट के साथ ऑटो एसी
    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन
    • की ऑपरेटेड बूट ओपनिंग
    • डे/नाइट आईआरवीएम (रियरव्यू मिरर के अंदर)
    • 7-इंच टचस्क्रीन
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
    • 6 स्पीकर (2 ट्वीटर सहित)
    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
    • 6 एयरबैग
    • ईबीडी के साथ एबीएस
    • हिल-होल्ड असिस्ट
    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
    • रियर डीफॉगर
    • रिवर्स पार्किंग सेंसर
    • रिवर्स पार्किंग कैमरा
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम(टीपीएमएस)
    • सभी सीटों के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर और 3-पॉइंट सीटबेल्ट
    • आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    2024 Maruti Dzire ZXi Dashboard

    2024 मारुति डिजायर के टॉप से नीचे वाले जेडएक्सआई वेरिएंट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 7-इंच टचस्क्रीन, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे काम के फीचर दिए गए हैं। एक्सटीरियर में ऑटो-एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और 15-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। मारुति डिजायर जेडएक्सआई वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। इसमें बड़ी 9-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, सिंगल-पेन सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर का अभाव है।

    निष्कर्ष

    2024 Maruti Dzire ZXi Rear

    80,000 रुपये की बचत करके आप इसके टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई प्लस की बजाए मिड-वेरिएंट जेडएक्सआई को चुन सकते हैं। डिजायर के मिड-वेरिएंट में टचस्क्रीन, ऑटो एसी और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे काम के फीचर दिए गए हैं। हालांकि, इसमें बड़ी टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर का अभाव है। यदि आपके लिए यह सभी फीचर मायने नहीं रखते हैं तो आप इस सेडान कार के जेडएक्सआई वेरिएंट को खरीद सकते हैं।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है