• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर 4 नवंबर को हो सकती है लॉन्च

    2024 डिजायर कार की प्राइस 6.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 26, 2024 17:40 ist
    info icon
    published onSep 26, 2024 17:39 IST
    last updated onSep 26, 2024 17:40 IST
    5.4K Views
    • Write a कमेंट

    • एक्सटीरियर अपडेट में नई ग्रिल, पतले हेडलाइट और टेल लाइट, और नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।

    • केबिन में ब्लैक और बैज कलर थीम दी जा सकती है।

    • इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, और 6 एयरबैग दिए जा सकते हैं।

    भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार मारुति डिजायर को इस साल नया जनरेशन अपडेट मिलने जा रहा है, और जानकारी मिली है न्यू डिजायर 4 नवंबर 2024 को लॉन्च हो सकती है। 2024 मारुति डिजायर के डिजाइन में सबसे ज्यादा अपडेट होंगे, इसके अलावा अपडेट इंटीरियर और न्यू स्विफ्ट वाला नया जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। नई डिजायर कार में क्या कुछ खास मिलेगा, जानेंगे आगेः

    2024 मारुति डिजायर: डिजाइन

    मौजूदा डिजायर के लॉन्च के वक्त इसमें से ‘स्विफ्ट’ शब्द हटा दिया गया था और अब अपकमिंग डिजायर के डिजाइन को स्विफ्ट से ज्यादा अलग रखा जा सकता है। इसमें बड़ी ग्रिल, पतले हेडलाइट, और नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। न्यू डिजायर में नई टेल लाइटें और इन्हें कॉम्प्लिमेंट देती मॉडर्न एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: मारुति स्विफ्ट सीएनजी vs हुंडई ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी: कौनसी कार खरीदें?

    2024 मारुति डिजायर: केबिन अपडेट और संभावित फीचर

    Maruti Swift Dashboard

    संदर्भ के लिए मारुति स्विफ्ट की फोटो का इस्तेमाल किया गया है

    मारुति डिजायर न्यू मॉडल में मौजूदा मॉडल की तरह ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज केबिन थीम दी जा सकती है। हालांकि इसका डैशबोर्ड लेआउट 2024 स्विफ्ट से इंस्पायर्ड हो सकता है।

    Maruti Swift 9-inch Touchscreen Infotainment System

    मारुति नई डिजायर में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी, और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दे सकती है। 2024 डिजायर में सिंगल-पैन सनरूफ भी दिया जा सकता है और इस फीचर वाली यह पहली सबकॉम्पैक्ट सेडान कार होगी।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रियर पार्किंग सेंसर, और रियरव्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    2024 मारुति सुज़ुकी डिजायर: इंजन और ट्रांसमिशन

    नई डिजायर गाड़ी में नया जेड-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    Maruti Swift Engine

    इंजन

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज पेट्रोल

    पावर

    82 पीएस

    टॉर्क

    112 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    इसमें बाद में सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

    2024 मारुति डिजायर: प्राइस और कंपेरिजन

    न्यू मारुति डिजायर कार की कीमत 6.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ऑरा, टाटा टिगोर, और होंडा अमेज से होगा।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    anshuman ghosh
    Sep 26, 2024, 6:50:44 PM

    I want to buy

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है