2024 मारुति डिजायर में क्या कुछ मिलेगा खास, जानिए यहां
न्यू डिजायर का डिजाइन न्यू स्विफ्ट से मिलता-जुलता हो सकता है, और इसे नए पेट्रोल इंजन में पेश में पेश किया जाएगा
- Write a कमेंट

2024 मारुति सुजुकी डिजायर को जल्द ही भारत के कार बाजार में उतारा जाएगा। न्यू डिजायर को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिससे इसमें होने वाले कई बदलावों की जानकारी सामने आ चुकी है। इस सेडान कार में क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे आगेः
नया डिजाइन

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि न्यू डिजायर के एक्सटीरियर डिजाइन में न्यू स्विफ्ट वाले अपडेट दिए जा सकते हैं। इन दोनों में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइटें और ओवल ग्रिल जैसे कॉमन एलिमेंट्स मिल सकते हैं। हालांकि डिजायर में कुछ यूनिट ट्रीटमेंट भी मिलेंगे। यह स्विफ्ट से लंबी होगी और इसमें स्लोपिंग रूफलाइन व अपराइट टेलगेट दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें नए अलॉय व्हील और रैपअराउंड एलईडी टेललाइट जैसे अपडेट भी मिलेंगे।
ज्यादा प्रीमियम केबिन

2024 मारुति सुजुकी डिजायर का डैशबोर्ड लेआउट न्यू स्विफ्ट जैसा हो सकता है। हमारा अनुमान है कि मारुति चौथी जनरेशन सेडान के केबिन में ड्यूल-टोन कलर थीम दे सकती है। न्यू डिजायर में नई स्विफ्ट की तरह बड़ी 9-इंच टचस्क्रीन यूनिट, स्टीयरिंग व्हील, अपडेट क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और पतले सेंट्रल एसी वेंट्स भी दिए जा सकते हैं।
फीचर
नई टचस्क्रीन के अलावा 2024 डिजायर में वायरलेस फोन चार्जिंग, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर भी मिल सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, हिल होल्ड असिस्ट, और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन

इसमें न्यू स्विफ्ट वाला 1.2-लीटर जेड सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसका पावर आउटपुट 82 पीएस और 112 एनएम है। मारुति इसमें स्विफ्ट गाड़ी वाले 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दे सकती है। हैचबैक कार की तरह न्यू डिजायर में भी सीएनजी पावरट्रेन का विकल्प बाद में मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: न्यू मारुति स्विफ्ट vs मारुति बलेनो: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन
संभावित लॉन्च और प्राइस
न्यू मारुति डिजायर को 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला होंडा अमेज, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से रहेगा।
यह भी देखेंः मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस














