• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर एलएक्सआई फोटो गैलरी: जानिए नई सेडान कार के बेस मॉडल में क्या कुछ मिलता है खास

    नई मारुति डिजायर के बेस वेरिएंट एलएक्सआई में टचस्क्रीन और ऑटोमेटिक एसी जैसे फीचर नहीं दिए गए हैं, लेकिन इसमें 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई काम के सेफ्टी फीचर मिलते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 14, 2024 11:18 ist
    info icon
    published onNov 14, 2024 11:18 IST
    last updated onNov 14, 2024 11:18 IST
    456 Views
    • Write a कमेंट

    न्यू जनरेशन मारुति डिजायर भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की ना केवल डिजाइन नई है, बल्कि इसमें नया जेड सीरीज पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। नई डिजायर कार चार वेरिएंट : एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है। 2024 मारुति डिजायर के बेस वेरिएंट एलएक्सआई में क्या कुछ मिलता है खास इन 7 तस्वीरों के जरिए जानेंगे यहां:

    आगे की डिजाइन

    नई मारुति डिजायर कार के बेस वेरिएंट एलएक्सआई में आगे की तरफ ऑल-ब्लैक ग्रिल और हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है। एंट्री-लेवल वेरिएंट होने के नाते इसमें ग्रिल पर हॉरिजोंटल क्रोम स्ट्रिप और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल्स) नहीं दी गई है। आगे की तरफ इसमें एलईडी फॉग लाइट का भी अभाव है।

    साइड

    इसका साइड लुक एकदम सिंपल है। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें विंडो लाइन पर ब्लैक एलिमेंट नहीं दिया गया है, जबकि इसमें ओआरवीएम (आउटसाइड रियर व्यू मिरर) और डोर हैंडल्स पर ब्लैक फिनिशिंग मिलती है। इसमें टर्न इंडिकेटर को फेंडर पर पोजिशन किया गया है।

    राइडिंग के लिए इसमें 14-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं जिसके साथ व्हील कवर नहीं मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति डिजायर डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, जल्द टेस्ट ड्राइव होगी शुरू

    पीछे की डिजाइन

    बेस वेरिएंट होने के बावजूद इसमें वाय-शेप्ड एलईडी टेललाइट दी गई है, साथ ही इसमें रियर डिफॉगर भी मिलता है।

    इंटीरियर

    नई मारुति डिजायर कार के एलएक्सआई वेरिएंट में केबिन के अंदर ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई है। इसमें टॉप वेरिएंट की तरह डैशबोर्ड पर फेक वुडन इंसर्ट नहीं दिए गए हैं। इसमें टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटोमेटिक एसी जैसे फीचर की भी कमी रखी गई है।

    हालांकि, इसमें मैनुअल एसी, ऑल-फोर पावर विंडो, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और कीलेस एंट्री जैसे बेसिक फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलते हैं।

    चूंकि यह डिजायर सेडान का बेस वेरिएंट है, ऐसे में इसमें रियर सेंटर आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट की सुविधा नहीं दी गई है।

    इंजन

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड जेड सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल 

    पावर 

    82 पीएस 

    टॉर्क 

    112 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    2024 मारुति डिजायर के बेस वेरिएंट एलएक्सआई में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट में 5-स्पीड एएमटी की चॉइस भी मिलती है।

    इस सेडान कार के मिड-वेरिएंट वीएक्सआई और जेडएक्सआई के साथ सीएनजी (70 पीएस/102 एनएम) की चॉइस भी दी गई है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    प्राइस व कंपेरिजन 

    नई मारुति डिजायर के बेस वेरिएंट एलएक्सआई की कीमत 6.79 लाख रुपए है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की प्राइस 10.14 लाख रुपए है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई ऑरा, होंडा अमेज और टाटा टिगॉर से है।

    सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है