• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर के नाम से लॉन्च हो सकता है जेडएस का पेट्रोल वर्जन

    एमजी ने 'एस्टर' नाम को ट्रेडमार्क कराया है जिसे अप्रूवल नहीं मिला है। हमें उम्मीद है कि कंपनी ये नाम एमजी जेडएस पेट्रोल को दे सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 18, 2021 18:17 ist
    info icon
    published onFeb 18, 2021 18:17 IST
    last updated onFeb 18, 2021 18:17 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    MG Astor

    • एमजी ने एस्टर नाम को भारत में कराया ट्रेडमार्क
    • एमजी जेडएस ईवी के पेट्रोल वर्जन को दिया जा सकता है ये नाम 
    • जेडएस में दिया जाएगा 163 पीएस की पावर वाला 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जिसके साथ मिलेगा 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन

    भारत में एमजी जेडएस के पेट्रोल वर्जन को काफी बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसके बारे में हमें एक खास जानकारी हाथ लगी है। एमजी ने 'एस्टर' नाम को ट्रेडमार्क कराया है जिसे अप्रूवल नहीं मिला है। हमें उम्मीद है कि कंपनी ये नाम एमजी जेडएस पेट्रोल को दे सकती है क्योंकि एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एमजी इसे जेडएस पेट्रोल के नाम से नहीं उतारेगी। 

    अपकमिंग एमजी जेडएस (Astor) जेडएस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन पर बेस्ड होगी जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध जेडएस इलेक्ट्रिक इसके पेट्रोल वर्जन जेडएस के प्री फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है। इसके मुकाबले इस अपकमिंग पेट्रोल एसयूवी में पतला बंपर,हनीकॉम्ब ग्रिल,शार्प एलईडी हेडलैंप,नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और कुछ छोटे मोटे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

    MG ZS 3D Model

    2021 जेडएस में पैनोरमिक सनरूफ,एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट,6 एयरबैग,एयर प्योरिफायर और एलईडी हेडलैंप्स नजर आएंगे। हाल ही में इसे एडीएएस एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम टेक्नोलॉजी के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और ये टेक्नोलॉजी एमजी ग्लोस्टर में भी दी गई है। यदि एमजी जेडएस पेट्रोल में एडीएएस टेक्नोलॉजी दी जाती है तो इसके साथ इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग,360 डिग्री कैमरा और ऑटोनॉमस इमरजैंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स नजर आएंगे। 

    इसके अलावा इस अपकमिंग एसयूवी में केवल एक ही इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है जो कि 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल होगा। ये इंजन 163 पीएस की पावर और 230 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: एमजी जेडएस पेट्रोल को एशियन एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग, भारत में इस खास सेफ्टी फीचर के साथ नज़र आई ये कार

    एमजी जेडएस को 10 से लेकर 15 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सेल्टोस,स्कोडा कुशाक,मारुति सुजुकी एस-क्रॉस,हुंडई क्रेटा,रेनो डस्टर,निसान किक्स और अपकमिंग फोक्सवैगन टाइगन से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    m
    manohar ramchandani
    Aug 9, 2021, 7:38:15 PM

    It's a very beautiful SUV CAR WITH all modern specifications

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है