• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या नई हुंडई आई20 के एस्टा वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    नई आई20 के वेरिएंट लाइनअप में इसका एस्टा वेरिएंट टॉप लाइन वेरिएंट एस्टा (ऑप्शनल) के ठीक नीचे पोजिशन किया गया है।

    भानु
    भानु
    published on नवंबर 17, 2020 17:27 ist
    info icon
    published onNov 17, 2020 17:27 IST
    last updated onNov 17, 2020 17:27 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई आई20 का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है जिसकी प्राइस 6.80 लाख रुपये से लेकर 11.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच रखी गई है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर काफी प्रीमियम है, इसमें पहले से काफी ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें काफी सारे पावरट्रेन ऑप्शंस भी रखे गए हैं। नई आई20 के वेरिएंट लाइनअप में इसका एस्टा वेरिएंट टॉप लाइन वेरिएंट एस्टा (ऑप्शनल) के ठीक नीचे पोजिशन किया गया है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। क्या इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे बनाते हैं एक वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट ये जानेंगे हम आगे?

    आई20 के एस्टा  वेरिएंट में मिलने वाले इंजन ऑप्शंस कुछ इस प्रकार हैं:-

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    अधिकतम पावर 

    83 पीएस /88  पीएस

    120  पीएस

    अधिकतम टॉर्क 

    114 एनएम 

    172 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी/ सीवीटी 

    6-स्पीड आईएमटी// 7-स्पीड डीसीटी

    प्राइस (एस्टा)

    8.70 लाख रुपये/9.70 लाख रुपये

    9.90 लाख रुपये/10.67 लाख रुपये

    स्पोर्ट्ज वेरिएंट से कितना ज्यादा महंगा

    1.1 लाख रुपये/ 1.1 लाख रुपये

    1.1 लाख रुपये

    यह भी पढ़ें: क्या नई हुंडई आई20 के स्पोर्टज़ वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर  bheji hai

    एक नजर

    *सभी कीमतें (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के अनुसार हैं। 

    चलिए अब नजर डालते हैं आई20 एस्टा वेरिएंट की फीचर लिस्ट पर:

    संक्षिप्त विवरण: पेट्रोल सीवीटी या टर्बो पेट्रोल आईएमटी कॉम्बिनेशन वाला बेस्ट वेरिएंट और स्पोर्ट्ज़ वेरिएंट से ज्यादा कीमत देना साबित होगा वाजिब।

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    सेफ्टी

    कंफर्ट फीचर्स

    हाइलाइट फीचर्स

    • इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स

    • कॉर्नरिंग लैंप्स

    • 16-इंच डायमंड कट अलॉय

    • कनेक्टिंग क्रोम गार्निश के साथ जेड शेप्ड एलईडी टेललैंप्स

    • एमआईडी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • ब्लू एंबिएंट लाइटिंग

    • लैदर रैप्ड गियर नॉब और स्टीयरिंग व्हील

    • स्लाइडिंग आर्मरेस्ट

     

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (केवल डीसीटी वेरिएंट में)

    • हिल अस्स्टि कंट्रोल (केवल डीसीटी वेरिएंट में)

    • ब्लूलिंक कनेक्टिविटी

    • टायर प्रेशर मॉनिटर

    • ऑटो एसी

    • पुश बटन स्टार्ट

    • एयर प्योरिफायर (केवल सीवीटी टर्बो वेरिएंट में) 

    • रियर वॉशर और वायपर

    ऑडियो:

    • 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • बोस का 7 स्पीकर साउंड सिस्टम

    • स्मार्ट की

    • वायरलैस चार्जर

    • पिंच गार्ड के साथ ऑटो अप डाउन ​ड्राइवर पावर विंडो

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल पावर फोल्डिंग ओआरवीएम्स

    • रियर एसी वेंट्स

    • रियर वॉशर एंड वायपर

     

    अन्य

    • बॉडी कलर बंपर्स,डोर हैंडल्स और मिरर

    • क्रोम बेल्टलाइन

    • क्रोम डोर हैंडल्स

    • ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स

     

    • एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट

    • रियर पार्सल ट्रे

     

    • ड्यूल एयरबैग्स

    • एबीएस के साथ ईबीडी

    • रियर कैमरा

    • ड्राइवर रियरव्यू मॉनिटर

    • ऑटोमैटिक हेडलैंप्स

    • रियर डिफॉगर

    • पडल लैंप्स

     

    एस्टा ओ वेरिएंट के मुकाबले इस वेरिएंट में जो फीचर्स नहीं है मौजूद

     

    • एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट

     

    • आईएसओफिक्स

    • साइड एंड कर्टेन एयरबैग्स

    • इले​क्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

    • हिल असिस्ट 

    • सनरूफ

    • क्रूज़ कंट्रोल

    यह भी पढ़ें: क्या नई हुंडई आई20 के मैग्ना वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    निष्कर्ष

    नई आई20 का एस्टा वेरिएंट अपनी प्राइस के हिसाब से काफी फीचर रिच प्रीमियम हैचबैक है। ये 1.2 लीटर पेट्रोल सीवीटी और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी पावरट्रेन के साथ भी काफी बेस्ट वेरिएंट ऑप्शन साबित होता है। ये वेरिएंट डीजल इंजन में उपलब्ध नहीं है। इसके बजाए हुंडई ने इस वेरिएंट में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का कॉम्बिनेशन दे दिया है। हालांकि यदि आप अपना बजट बढ़ाकर डीसीटी-ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं तो आपके लिए फिर इससे ऊपर वाला वेरिएंट और भी बेहतर रहेगा। 

    अंत में ये भी बता दें कि इसमें आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर का फीचर मौजूद नहीं है मगर बाकी जितने भी फीचर्स दिए गए हैं वो काफी प्रीमियम है। 

    यह भी पढ़ें: क्या नई हुंडई आई20 के एस्टा (ऑप्शनल) वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    P
    prince mishra
    Mar 23, 2021, 12:35:10 PM

    It has voice command in any of its varient?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      kang sock woo
      Nov 24, 2020, 5:41:33 AM

      what kind of feature does purifier has on this car?

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है