• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या नई हुंडई आई20 के एस्टा (ऑप्शनल) वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    स्पोर्ट्ज वेरिएंट के मुकाबले नई आई20 का एस्टा (ओ) वेरिएंट 50,000 रुपये महंगा है, मगर इसमें कुछ अलग पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    published on नवंबर 17, 2020 16:12 ist
    info icon
    published onNov 17, 2020 16:12 IST
    last updated onNov 17, 2020 16:12 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई आई20 (hyundai i20) का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है जिसकी प्राइस 6.80 लाख रुपये से लेकर 11.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच रखी गई है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर काफी प्रीमियम है, इसमें पहले से काफी ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें काफी सारे पावरट्रेन ऑप्शंस भी रखे गए हैं। नई आई20 का एस्टा (ऑप्शनल) सेगमेंट में सबसे महंगा वेरिएंट है। तो चलिए जानते हैं कि क्या इसे लेना होगा फायदे का सौदा?

    आई20 के एस्टा (ओ) वेरिएंट में मिलने वाले इंजन ऑप्शंस कुछ इस प्रकार हैं:-

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    अधिकतम पावर 

    83 पीएस /88  पीएस

    120  पीएस

    100  पीएस

    अधिकतम टॉर्क 

    114 एनएम 

    172 एनएम 

    240 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी/ सीवीटी 

    6-स्पीड आईएमटी*

    6-स्पीड एमटी 

    प्राइस (एस्टा (ओ))

    9.20 लाख रुपये*

    11.18 लाख रुपये*

    10.60 लाख रुपये**

    स्पोर्ट्ज वेरिएंट से कितना ज्यादा महंगा

    50,000 रुपए 

    51,000 रुपए

    स्पोर्ट्ज वेरिएंट से 1.60 लाख रुपये महंगा

    *सभी एक्स-शोरूम कीमतें दिल्ली के अनुसार हैं।  

    चलिए अब नजर डालते हैं आई20 एस्टा (ओ) की फीचर लिस्ट पर:


     

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    सेफ्टी

    कंफर्ट फीचर्स

    हाइलाइट फीचर्स

    • इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स

    • कॉर्नरिंग लैंप्स

    • 16-इंच डायमंड कट अलॉय

    • कनेक्टिंग क्रोम गार्निश के साथ जेड शेप्ड एलईडी टेललैंप्स

    • एमआईडी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • ब्लू एंबिएंट लाइटिंग

    • लैदर रैप्ड गियर नॉब और स्टीयरिंग व्हील

    • स्लाइडिंग आर्मरेस्ट

    • आईएसओफिक्स

    • 6 साइड और कर्टेन एयरबैग्स

    • इले​क्ट्रानिक स्टेबिलिटी कंट्रोलl

    • हिल असिस्ट

    • ब्लू लिंक कनेक्टिविटी

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग

    • सनरूफ

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • ऑटो एसी

    • एयर प्योरिफायर 

    ऑडियो:

    • 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • बोस का 7 स्पीकर साउंड सिस्टम

    अन्य

    • बॉडी कलर बंपर्स,डोर हैंडल्स और मिरर

    • क्रोम बेल्टलाइन

    • क्रोम डोर हैंडल्स

    • ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स

    • एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट

    • रियर पार्सल ट्रे

    • रियर कैमरा

    • ड्राइवर रियरव्यू मॉनिटर

    • ऑटोमैटिक हेडलैंप्स

    • रियर डिफॉगर

    • पडल लैंप्स

    • स्मार्ट की

    • वायरलैस चार्जर

    • पिंच गार्ड के साथ ऑटो अप डाउन ​ड्राइवर पावर विंडो

    • रियर एसी वेंट्स

    • रियर वॉशर एंड वायपर

    निष्कर्ष

    इसमें सनरूफ का एक्स्ट्रा फीचर तो दिया ही गया है, वहीं 4 अतिरिक्त एयरबैग,स्टेबिलिटी कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे कुछ एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: क्या नई हुंडई आई20 के मैग्ना वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    हालांकि सेगमेंट की सबसे महंगी प्रीमियम हैचबैक होते हुए भी इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स की कमी है। हमारी राय में कंपनी को इसके टॉप वेरिएंट एस्टा (ओ) में 60:40 स्पिल्ट रियर सीट्स,रेन सेंसिंग वायपर्स,ऑटो डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर जैसे फीचर्स देने चाहिए थे। वहीं इसमें एक सेगमेंट ऊपर वाली कारों में आने वाला हुंडई का वेंटिलेटेड फ्रंट सीट का फीचर भी दिया जाना चाहिए था। 

    यह भी पढ़ें: क्या नई हुंडई आई20 के स्पोर्टज़ वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है